Friday, 26 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सदमे ने ली एक और जान :  पत्नी की मौत के बाद पति ने जहर खाकर की आत्महत्या रकम ट्रांसफर : 7-8 बैंक खातों से चल रहा था साइबर फ्रॉड, 61 लाख ठगी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार मटर और सिंघाड़े : GI टैग  किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा मौत बनकर दौड़ा ट्रक :  मासूम को कुचलने के बाद बैरिकेड तोड़ता रहा चालक राम मंदिर में महा-एक्शन : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा घर का सपना बना मुसीबत : महिला डॉक्टर से 51 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर सदमे ने ली एक और जान :  पत्नी की मौत के बाद पति ने जहर खाकर की आत्महत्या रकम ट्रांसफर : 7-8 बैंक खातों से चल रहा था साइबर फ्रॉड, 61 लाख ठगी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार मटर और सिंघाड़े : GI टैग  किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा मौत बनकर दौड़ा ट्रक :  मासूम को कुचलने के बाद बैरिकेड तोड़ता रहा चालक राम मंदिर में महा-एक्शन : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा घर का सपना बना मुसीबत : महिला डॉक्टर से 51 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना समस्याओ का निराकरण : सीएम हेल्पलाइन से ड्राइविंग …
सीएम हेल्पलाइन 1076 से समस्याओ का हुआ समाधान
सीएम हेल्पलाइन 1076 से समस्याओ का हुआ समाधान
सरकारी सूचना

समस्याओ का निराकरण : सीएम हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की शिकायत का हुआ समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया जिले में समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों के समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, सुझाव दे सकते हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jun 2026, 03:31 PM
महासमुंद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया जिले में समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों के समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
इसी क्रम में आवेदक चैतराम बंजारा द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं होने संबंधी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 में दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही जिला परिवहन अधिकारी द्वारा मामले का परीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके बाद आवेदक को ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर सूचना दी गई तथा लाइसेंस प्रदान किया गया। सेवा प्राप्त होने पर आवेदक ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए सकारात्मक फीडबैक भी दर्ज कराया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सीएम हेल्पलाइन 1076 से समस्याओ का हुआ समाधान 

जिला प्रशासन द्वारा इसी प्रकार अन्य 32 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है। अब तक सीएम हेल्पलाइन 1076 में जिले से 1,143 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 352 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि संबंधित आवेदकों से फीडबैक प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं 15 आवेदनों को द्वितीय स्तर के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से अपनी लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान करने को कहा है, ताकि नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

नागरिक हेल्पलाइन 1076 में शिकायत करा सकते है 

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, सुझाव दे सकते हैं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी साझा कर सकते हैं। हेल्पलाइन को व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा गया है, जिससे नागरिक मोबाइल के माध्यम से आसानी से अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकते हैं। शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट नहीं होता है, तो शिकायत स्वतः उच्च अधिकारियों के पास पुनः परीक्षण एवं जांच के लिए अग्रेषित कर दी जाती है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रणाली 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित रहती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें