Sunday, 21 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सनसनी :  बंद बीएसपी स्कूल में कल्याण कॉलेज के छात्र ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस लाखो की धोखाघड़ी : 1.50 लाख का झांसा देकर किसान के नाम पर लिया 10 लाख का लोन, आरोपी गिरफ्तार हादसा : आंधी से टूटा बिजली का तार बना काल, करंट लगने से पति-पत्नी की मौके पर मौत कार्रवाई : 31 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार सनसनी : भिलाई छात्रावास में छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव खुलासा : कांकेर में शराब माफियाओं पर वार, 40 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार सनसनी :  बंद बीएसपी स्कूल में कल्याण कॉलेज के छात्र ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस लाखो की धोखाघड़ी : 1.50 लाख का झांसा देकर किसान के नाम पर लिया 10 लाख का लोन, आरोपी गिरफ्तार हादसा : आंधी से टूटा बिजली का तार बना काल, करंट लगने से पति-पत्नी की मौके पर मौत कार्रवाई : 31 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार सनसनी : भिलाई छात्रावास में छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव खुलासा : कांकेर में शराब माफियाओं पर वार, 40 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायगढ़ खुलासा : शक के चलते प्रेमिका की हत्या कर शव को जल…
प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी गिरप्तार
प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी गिरप्तार
रायगढ़

खुलासा : शक के चलते प्रेमिका की हत्या कर शव को जलाने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

रायगढ़ के पूंजीपथरा क्षेत्र में जली हुई अवस्था में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि दूसरी पत्नी रखने के शक को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए उसने शव को पेट्रोल डालकर जला दिया, लेकिन वैज्ञानिक जांच और सोशल मीडिया की मदद से पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jun 2026, 06:06 PM
रायगढ़

रायगढ़ जिले के तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली एक महिला की जली हुई लाश के मामले को पुलिस ने महज 72 घंटे में सुलझा लिया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों, आधुनिक तकनीकी जांच और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग से पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

17 जून को तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले सुनसान पगडंडी मार्ग पर एक अधेड़ महिला का शव बरामद हुआ था। शव के आसपास घसीटने के निशान मिलने से साफ था कि हत्या कहीं और की गई है। पूंजीपथरा पुलिस ने तुरंत अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पहचान की चुनौती सोशल मीडिया से सुलझी गुत्थी

शव बुरी तरह जल जाने के कारण मृतिका की पहचान करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने मृतिका के कपड़ों और हुलिए के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया और स्थानीय फैक्ट्रियों में प्रसारित किए, जिससे जांच को दिशा मिली। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों को देखकर जशपुर जिले के दो युवक पूंजीपथरा थाने पहुंचे। उन्होंने बरामद कपड़ों और गहनों के आधार पर मृतिका की पहचान अपनी मां मंगरिता एक्का (60 वर्ष), निवासी ग्राम बोरो (जशपुर) के रूप में की। जांच में पता चला कि मंगरिता पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी करती थी और पिछले कुछ महीनों से आरोपी इमिलीयूस तिग्गा (45 वर्ष) के साथ लिव-इन में रह रही थी। वारदात के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने जशपुर के फरसाबहार क्षेत्र से घेराबंदी कर हिरासत में लिया।

दूसरी महिला को लेकर विवाद बना हत्या का कारण

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतिका को उस पर दूसरी पत्नी रखने का शक था, जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। 17 जून को विवाद बढ़ने पर आरोपी ने तैश में आकर महिला की ही साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए पहले शव को झाड़ियों में छिपाया, फिर बाजार से पेट्रोल खरीदकर लाया। शाम को शव को पगडंडी मार्ग पर ले जाकर उसने आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पेट्रोल की बोतल, माचिस और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं।

पुलिस टीम की मेहनत लाई रंग

थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा और पीएसआई मनीष पोया की टीम ने इस केस को त्वरित गति से सुलझाया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस गंभीर अपराधों में साइंटिफिक एविडेंस के जरिए त्वरित कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें