Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल
W 𝕏 f
होम रायगढ़ सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फ…
रायगढ़ में डंपर हादसे के बाद प्रदर्शन
रायगढ़ में डंपर हादसे के बाद प्रदर्शन
रायगढ़

सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पैदल जा रहे 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर चक्काजाम किया और पीड़ित परिवार को मुआवजा व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jun 2026, 04:29 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पैदल जा रहे युवक को डंपर ने मारी टक्कर यह हादसा पुसौर थाना क्षेत्र के बड़े भंडार रोड पर हुआ। 

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

जानकारी के अनुसार, ग्राम टपरदा निवासी शंकरध्वज निषाद (40) सोमवार दोपहर किसी निजी कार्य से पैदल बड़े भंडार रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चंद्रपुर से रायगढ़ की दिशा में आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकरध्वज निषाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक फरार, ग्रामीणों में आक्रोश दुर्घटना के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने समझाने की कोशिश, मांगों पर अड़े रहे ग्रामीण घटना की सूचना मिलते ही पुसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

सड़क पर नारेबाजी 

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर डटे रहे। इस दौरान सड़क पर नारेबाजी भी होती रही, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि फरार डंपर चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए लगातार तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं प्रशासन भी ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें