Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को पहनाई जूतों की माला, गांव में निकाला जुलूस Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने Bilaspur News: चरित्र पर झूठे लांछन से तंग आकर महिला ने दी थी जान, पुलिस ने जीजा को किया गिरफ्तार Bastar Dussehra: निभाई गई मगरमुही रस्म, विशाल विजय रथ के निर्माण का अहम पड़ाव Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र जल्द? महिला आरक्षण और परिसीमन पर हो सकता है बड़ा फैसला CG News: बिलासपुर में अवैध लकड़ी कारोबार का खुलासा, 31 नग सागौन बरामद Chhattisgarh News: पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को पहनाई जूतों की माला, गांव में निकाला जुलूस Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने Bilaspur News: चरित्र पर झूठे लांछन से तंग आकर महिला ने दी थी जान, पुलिस ने जीजा को किया गिरफ्तार Bastar Dussehra: निभाई गई मगरमुही रस्म, विशाल विजय रथ के निर्माण का अहम पड़ाव Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र जल्द? महिला आरक्षण और परिसीमन पर हो सकता है बड़ा फैसला CG News: बिलासपुर में अवैध लकड़ी कारोबार का खुलासा, 31 नग सागौन बरामद
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › संकल्प : अध्यात्म और सेवा का संगम पन्ना में एक रो…
पन्ना गौसेवा अभियान कार्यक्रम
पन्ना गौसेवा अभियान कार्यक्रम
राष्ट्रीय

संकल्प : अध्यात्म और सेवा का संगम पन्ना में एक रोटी गाय के नाम महाअभियान का शुभारंभ

पन्ना में अध्यात्म, सेवा और सनातन संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। रावतपुरा सरकार के सानिध्य और विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसके बाद ‘एक रोटी गाय के नाम’ महाअभियान की शुरुआत हुई। अभियान के जरिए लोगों से गौसेवा और गोवंश संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 01:04 PM · अपडेट: 09 Oct 2026, 12:41 AM
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

अध्यात्म,सेवा और सनातन संस्कृति के अनूठे संगम के साथ आज पन्ना की पावन धरा गौसेवा के एक नए संकल्प से सराबोर हो उठी। पूर्व कैबिनेट मंत्री और पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह की ओर से आयोजित धार्मिक महोत्सव के बीच सुबह धर्मनगरी में सेवा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

पूज्य रावतपुरा सरकार के पावन सानिध्य में शहर में विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।  रैली की शुरुआत सर्किट हाउस से हुई, जो गांधी चौक और पुरानी कचहरी होते हुए महेंद्र भवन पहुंची। इस दौरान हजारों युवा और श्रद्धालु शामिल हुए। जयकारों और भगवा ध्वजों से पूरा शहर भक्तिमय नजर आया। रैली के दौरान शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। 

हजारों श्रद्धालुओं ने बनाया आस्था का माहौल

जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और धार्मिक नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। भव्य बाइक रैली के बाद पूज्य महाराज श्री और विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ‘एक रोटी गाय के नाम’ महाअभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के जरिए लोगों को गोवंश संरक्षण और गौसेवा के प्रति जागरूक किया गया।

घर-घर पहुंचकर गौसेवा का दिया संदेश

धाम मोहल्ला में रावतपुरा सरकार और विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने स्वयं घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने परिवारों से अपनी रसोई की पहली रोटी गौमाता के लिए निकालने का आग्रह किया और गोवंश संरक्षण के महत्व को बताया।

सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने का प्रयास

विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल एक धार्मिक पहल नहीं है, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और करुणा की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़कर गौसेवा में योगदान देने की अपील की। अभियान के समापन अवसर पर पूरे नगरवासियों ने गौसेवा का सामूहिक संकल्प लिया। धार्मिक आयोजन के जरिए पन्ना में सेवा और सनातन संस्कृति का संदेश दिया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें