मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में भाग लिया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं अन्य परिजन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रख्यात अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत, फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया, फिल्म जगत के अनेक कलाकार, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग प्रदेश में आयोजित हो रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों की ओर से अभिनेत्री का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं भगवान राम के ननिहाल होने के कारण यह प्रदेश इस फिल्म के लिए विशेष महत्व रखता है।
फिल्म का उद्देश्य और समाज में संदेश
सम्मान और शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म को ‘भारत भाग्य विधाता’ नाम प्रदान किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से सुश्री कंगना रनौत, उनकी टीम और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कंगना रनौत की प्रतिक्रिया
विधाता वॉरियर्स का सम्मान
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में आपातकालीन परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले ‘भारत भाग्य विधाता वॉरियर्स’ को सम्मानित किया। सम्मानितों में जागेश्वर कुमार धीवर, नारायण सिंह नायक, भुनेश्वरी तिवारी, रोहिणी वर्मा, उर्मिला भगत, रोशनी, विजय शंकर कश्यप, मीना सिंह,ममता कपूर,मीना शर्मा, जमुनाबाई, लक्ष्मी मेनन और विजया लक्ष्मी पिल्लई शामिल थे।
