Sunday, 30 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायगढ़ सनसनी : सड़क किनारे बैग से मिला अज्ञात युवती का श…
सड़क किनारे बैग में मिला अज्ञात युक्ती का शव
सड़क किनारे बैग में मिला अज्ञात युक्ती का शव
रायगढ़

सनसनी : सड़क किनारे बैग से मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील

चांदिली थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे एक काले बैग के अंदर 20 से 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव 7 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है और दोनों हाथ बंधे होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतका की पहचान के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jul 2026, 03:53 PM
रायगढ़
जिले के चांदिली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग-326 पर हुंडई शोरूम के पास, ग्राम खलीगुड़ा के समीप सड़क किनारे पड़े एक काले रंग के बैग के भीतर युवती का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 
इस मामले में चांदिली थाना में अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत 17 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत होने पर हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। 

7 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा शव 

जांच में सामने आया है कि मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच है। उसकी लंबाई करीब 160 सेंटीमीटर और रंग गेहुँआ से गोरा बताया गया है। युवती ने लाल और हरे रंग का चेकदार नाइट सूट पहन रखा था। शव काफी सड़ी-गली अवस्था में मिला है और उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। पुलिस का अनुमान है कि शव मिलने से करीब 7 से 10 दिन पहले युवती की मौत हुई होगी। 

पहचान के लिए पुलिस ने जारी की अपील 

चांदिली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उत्तम कुमार साहू ने सभी थाना, चौकी, जीआरपी और अन्य पुलिस इकाइयों के साथ-साथ आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी गुमशुदा महिला का हुलिया इस विवरण से मेल खाता हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही विभिन्न जिलों के गुमशुदगी रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड का मिलान भी किया जा रहा है, ताकि मृतका की जल्द पहचान कर मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें