Friday, 03 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
स्कूलों के पास स्टिंग पर रोक, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी गुजरात-एमपी में जैश का नेटवर्क बेनकाब, 8 आरोपी गिरफ्तार, यूएपीए समेत कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे स्कूलों के पास स्टिंग पर रोक, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी गुजरात-एमपी में जैश का नेटवर्क बेनकाब, 8 आरोपी गिरफ्तार, यूएपीए समेत कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बु…
दीपनगर में बुजुर्ग का संदिग्ध हालात में मिला शव
दीपनगर में बुजुर्ग का संदिग्ध हालात में मिला शव
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी 

दीपनगर थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय जीतन महतो का शव घर से 500 मीटर दूर नाले के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने बहू से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एफएसएल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
03 Jul 2026, 05:08 PM
मध्यप्रदेश

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दीपनगर बाजार निवासी 60 वर्षीय जीतन महतो के रूप में हुई है। उनका शव घर से करीब 500 मीटर दूर नवनिर्मित नाले के किनारे मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

परिजनों के अनुसार, जीतन महतो का पिछले दो दिनों से अपनी बहू स्वाति कुमारी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि विवाद के दौरान बहू के पिता और अन्य लोगों ने जीतन महतो को जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार रात करीब 8 बजे वह घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे।

सुबह मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नाले के किनारे शव देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग भी वहां पहुंच गए।

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

मृतक के भतीजे रविशंकर ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। उन्होंने दावा किया कि चेहरा सूजा हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों का कहना है कि यह सामान्य मौत नहीं हो सकती।

पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर विधि-व्यवस्था डीएसपी राम दुलार प्रसाद और दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कराया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम को बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

डीएसपी राम दुलार प्रसाद ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। पारिवारिक विवाद के एंगल पर भी जांच जारी है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें