Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › स्वनिधि योजना : नगर पालिका हितग्राहियों को किया स…
मिला आत्मनिर्भरता का प्रमाण पत्र
मिला आत्मनिर्भरता का प्रमाण पत्र
राज्य सरकार

स्वनिधि योजना : नगर पालिका हितग्राहियों को किया सम्मानित

नगर पालिका परिषद महासमुंद द्वारा लोहिया चौक में आयोजित कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू एवं उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने योजना को छोटे व्यवसायियों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jun 2026, 10:50 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 06:07 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद महासमुन्द द्वारा पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन शहर के लोहिया चौक में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू एवं अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने की। इस अवसर पर योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर संदीप दीवान सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

नगर पालिका अध्यक्ष का संबोधन

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि किसी भी नगर की आर्थिक प्रगति उसके नागरिकों एवं व्यापारियों की आर्थिक सुदृढ़ता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है और वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इससे उनकी आजीविका सशक्त हुई है, साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे फुटकर व्यवसायियों को आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय को नई पहचान देने में सफल हो रहे हैं।

हितग्राहियों का सम्मान एवं अनुभव

कार्यक्रम के दौरान योजना से लाभान्वित हितग्राही सविता निषाद, राधा औसर, गोप कुमार, भरत बुंदेला, मंजुला शर्मा, तृप्ति सहित अन्य हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के माध्यम से प्राप्त वित्तीय सहायता ने उनके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने बताया कि पहले सीमित संसाधनों के कारण व्यवसाय संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन योजना के तहत प्राप्त ऋण एवं सहयोग से व्यवसाय का विस्तार करने में सहायता मिली है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है तथा जीवन स्तर में सुधार आया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें