Sunday, 18 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › रायपुर › टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाब…
गरियाबंद में 151 किलो गांजा जब्त
गरियाबंद में 151 किलो गांजा जब्त
रायपुर

टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार

गरियाबंद पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मेटाडोर के छह टायरों में छिपाकर ले जाया जा रहा 151.50 किलो गांजा जब्त किया। करीब 75.50 लाख रुपए के गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

य
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 12:04 PM · अपडेट: 08 Oct 2026, 11:30 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
गरियाबंद पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक मेटाडोर से 151.50 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ तस्करी में इस्तेमाल मेटाडोर को भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने गांजे को मेटाडोर के छह टायरों के भीतर छिपा रखा था। तलाशी के दौरान गांजा बरामद होने के बाद तस्करी का यह तरीका सामने आया। 

मुखबिर की सूचना पर चेक पोस्ट में पकड़ा गया मेटाडोर

19 अगस्त 2026 को देवभोग थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मेटाडोर में गांजा भरकर देवभोग की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद खुटगांव अंतरराज्यीय पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात जवानों को सतर्क किया गया और आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध मेटाडोर को रोककर उसकी तलाशी ली। शुरुआत में वाहन सामान्य नजर आया, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को उसके टायरों पर शक हुआ। छह टायरों के अंदर छिपाकर रखा गया कुल 151.50 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। 

आठ महीने में 10 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त

इस अवधि में पुलिस ने कुल 1,080 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 17 लाख रुपए बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 32 वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है। इनमें 18 दोपहिया और 14 चारपहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार गरियाबंद जिला कई राज्यों की सीमाओं से जुड़ा हुआ है। इसी वजह से तस्कर इस क्षेत्र का इस्तेमाल मादक पदार्थों की आवाजाही के लिए करने की कोशिश करते हैं। तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सक्रिय मुखबिर तंत्र और अलग-अलग टीमों की निगरानी के जरिए गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मध्यप्रदेश और ओडिशा के रहने वाले हैं आरोपी 

मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के रोहित पांडेय और ओडिशा के कालाहांडी जिले के रमेश नायक को गिरफ्तार किया है। गांजे के अलावा पुलिस ने करीब 20 लाख 25 हजार रुपए कीमत का मेटाडोर वाहन भी जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) और 27ए के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। गरियाबंद पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पिछले आठ महीनों में गांजा तस्करी के 44 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 86 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें