Thursday, 25 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिजली बिल विवाद : रायपुर में सहायक यंत्री को धमकी, उपभोक्ता पर केस दर्ज चंद सेकंड का साहस : सुपरफास्ट ट्रेन से पहले युवक ने बचाई किशोरी की जान तीन घरों के चिराग बुझे : एक भीषण सड़क हादसे ने चंद पलों में तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं स्वास्थ्य विभाग विवादों में : सरकारी लैब बंद होने से पहले 10 करोड़ की खरीद पर उठे सवाल पेट्रोल देने से किया इनकार : युवक को जिंदा जलाने की कोशिश बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे टला बड़ा विमान हादसा : टैक्सीवे पर आमने-सामने आए एअर इंडिया और इंडिगो के प्लेन, समय रहते रुकीं उड़ानें बिजली बिल विवाद : रायपुर में सहायक यंत्री को धमकी, उपभोक्ता पर केस दर्ज चंद सेकंड का साहस : सुपरफास्ट ट्रेन से पहले युवक ने बचाई किशोरी की जान तीन घरों के चिराग बुझे : एक भीषण सड़क हादसे ने चंद पलों में तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं स्वास्थ्य विभाग विवादों में : सरकारी लैब बंद होने से पहले 10 करोड़ की खरीद पर उठे सवाल पेट्रोल देने से किया इनकार : युवक को जिंदा जलाने की कोशिश बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे टला बड़ा विमान हादसा : टैक्सीवे पर आमने-सामने आए एअर इंडिया और इंडिगो के प्लेन, समय रहते रुकीं उड़ानें
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय तीन घरों के चिराग बुझे : एक भीषण सड़क हादसे ने चं…
हादसे के बाद पुलिस जांच
हादसे के बाद पुलिस जांच
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

तीन घरों के चिराग बुझे : एक भीषण सड़क हादसे ने चंद पलों में तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं  

मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में खलघाट-मनावर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दो अज्ञात मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 Jun 2026, 11:58 AM
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। धरमपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खलघाट-मनावर मार्ग पर हटनावर फाटे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आस पास में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों के साथ स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।  

 घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई  

दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने बिना समय गंवाए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जब तक राहत दल पहुंचता, तब तक ग्रामीणों ने अपने स्तर पर घायलों की मदद शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला और मृतकों को धरमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का तत्काल उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।   

 इस हासदे के दौरन 3 कि मौत एक महिला गंभीर रूप से घायल 

खलघाट-मनावर मार्ग पर हुए इस भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल महिला और मृतकों को धरमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया 

मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की विस्तृत जांच

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। इसके साथ ही मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को हादसे का संभावित कारण मान रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।  

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें