Sunday, 28 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम विदेश आतंकी हमला : सिंध रेंजर्स मुख्यालय को बनाया निशान…
कराचाी में आतंकी हमला
कराचाी में आतंकी हमला
🔴 BREAKING विदेश Featured

आतंकी हमला : सिंध रेंजर्स मुख्यालय को बनाया निशाना, 4 जवान शहीद

पाकिस्तान के कराची में शनिवार रात सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आत्मघाती कार बम हमला किया गया। विस्फोट के बाद आतंकियों ने परिसर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग और ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें 4 रेंजर्स जवानों की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया और एक संदिग्ध को जिंदा गिरफ्तार किया।

कीर्तिमान न्यूज
28 Jun 2026, 07:39 AM
कराची
पाकिस्तान का कराची शहर शनिवार की रात दहल उठा। गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में यूनिवर्सिटी रोड के पास स्थित सिंध रेंजर्स (पैरामिलिट्री) के हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर एक भीषण आत्मघाती हमला किया गया। विस्फोटकों से भरी गाड़ी के जरिए किए गए इस फिदायीन हमले और उसके बाद हुई अंधाधुंध गोलीबारी में चार पाकिस्तानी रेंजर्स शहीद हो गए। वहीं, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच आतंकियों को मार गिराया है। 
इस खूनी मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। इस बड़े आतंकी हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े गुट 'जमात-उल-अहरार' ने ली है। चश्मदीदों और सूत्रों के मुताबिक, यह हमला बेहद सुनियोजित तरीके से किया गया था। 

परिसर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग 

रात करीब 8:30 बजे आतंकियों ने बारूद से लदी एक तेज रफ्तार गाड़ी को सीधे सिंध रेंजर्स हेडक्वार्टर के मेन गेट से टकरा दिया। टक्कर होते ही एक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी गूंज दूर-दूर तक सुनी गई। धमाके के साथ ही गेट को तोड़ते हुए आतंकी परिसर के भीतर दाखिल हो गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से जब तक रेंजर्स के जवान संभल पाते, आतंकियों ने एक के बाद एक कई हैंड ग्रेनेड फेंके, जिससे पूरा परिसर धमाकों से गूंज उठा। इस शुरुआती हमले में ही चार रेंजर्स जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
परिसर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग

पांच हमलावर ढेर, एक जिंदा पकड़ाया 

घटना की गंभीरता को देखते हुए कराची पुलिस, स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU) और एंटी टेररिस्ट फोर्स (ATF) के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला। इसके बाद दोनों तरफ से भीषण गोलाबारी शुरू हो गई। करीब 90 मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में सुरक्षा बलों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पांच हमलावरों को मौके पर ही ढेर कर दिया, जबकि एक आतंकी को जिंदा दबोच लिया गया है। 

इलाके को किया सील 

जमात-उल-अहरार का दावा: खैबर पख्तूनख्वा और अफगानिस्तान सीमा पर सक्रिय आतंकी गुट जमात-उल-अहरार ने दावा किया है कि इस आत्मघाती मिशन में उनके 9 लड़ाके शामिल थे। हालांकि, पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक इस संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हमले के फौरन बाद सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर गुलिस्तान-ए-जौहर और यूनिवर्सिटी रोड से सटे पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया। 

शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 

स्थानीय निवासियों को घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी गई है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां और कराची पुलिस पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चला रही हैं ताकि अगर कोई और आतंकी छिपा हो तो उसे पकड़ा जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंध के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिरीक्षक (IG) ने अधिकारियों से घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें