Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा
W 𝕏 f
होम रायगढ़ सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ल…
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
रायगढ़

सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ले गए 90 हजार के गहने

रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 90 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Jul 2026, 03:51 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरी की एक वारदात सामने आई है। कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में अज्ञात चोर ने लंबे समय से बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए अलमारी का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 90 हजार रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, ग्राम बरपाली निवासी 62 वर्षीय गौरीशंकर पटेल खेती-किसानी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले वह अपनी पत्नी के साथ बेटे से मिलने बिलासपुर गए थे और वहीं ठहरे हुए थे। इस दौरान उनका घर बंद था।
अलमारी का ताला तोड़कर की चोरी की

भतीजे ने दी चोरी की जानकारी

मंगलवार को गौरीशंकर पटेल के भतीजे मनोज पटेल ने मोबाइल पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। खबर मिलते ही पति-पत्नी तुरंत बरपाली स्थित अपने घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बाहर का ताला बंद था, लेकिन अंदर के सात कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। बेडरूम में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सात जोड़ी चांदी के पायल, छह चांदी की बिछिया, एक जोड़ी हाथ के छल्ले, एक चांदी का हाफ करधन, तीन सोने के मंगलसूत्र, दो चांदी की प्लेट और पांच चांदी के सिक्के गायब थे। 

दीवार फांदकर घर में घुसने की आशंका

चोरी गए जेवरों की कुल कीमत लगभग 90 हजार रुपए बताई गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर कोतरा रोड पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य साक्ष्य जुटाकर चोर की तलाश में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें