Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में
W 𝕏 f
होम रायगढ़ ट्रेलर बना काल : नाबालिग की मौके पर मौत, दूसरे हा…
रायगढ़ सड़क हादसा
रायगढ़ सड़क हादसा
रायगढ़

ट्रेलर बना काल : नाबालिग की मौके पर मौत, दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन ने ली जान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक 12 वर्षीय बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। छाल थाना क्षेत्र में ट्रेलर की टक्कर से बालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुसौर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आए एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Jun 2026, 03:56 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जबकि दूसरे मामले में अज्ञात वाहन ने एक ग्रामीण को कुचल दिया।
दोनों घटनाओं के बाद संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रेलर की टक्कर से 12 वर्षीय बालक की मौके पर मौत पहला हादसा छाल थाना क्षेत्र के मुनुंद-अर्जुन ढाबा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार ग्राम मुनुंद निवासी 19 वर्षीय रामअवतार राठिया अपने 12 वर्षीय चचेरे भाई रूपेश राठिया के साथ बाइक से ग्राम हाटी ट्रैक्टर का सामान लेने गए थे। सामान लेकर लौटते समय छाल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची 

इस दौरान ट्रेलर का पहिया रूपेश के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामअवतार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुसौर में अज्ञात वाहन की चपेट में आया ग्रामीण दूसरी घटना पुसौर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सामने आई। पुलिस को करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि लोहरसिंग स्थित सिंह ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। सूचना पर डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। उसने हल्के नीले रंग की टी-शर्ट और काला लोवर पहन रखा था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें