Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सरगुजा संभाग पेड़ की छांव बनी मौत का साया : बिजली गिरने से दो …
बिजली गिरने से दो मासूम समेंर एक किसान की मौत
बिजली गिरने से दो मासूम समेंर एक किसान की मौत
सरगुजा संभाग

पेड़ की छांव बनी मौत का साया : बिजली गिरने से दो बच्चों समेत किसान की मौत  

सरगुजा में तेज बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होना तीन लोगों के लिए जानलेवा साबित हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों और एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का लहर है ग्रामीणों के अनुसार हादसे के समय तेज बारिश के साथ हवाएं भी चल रही थीं और पेड़ से आम गिर रहे थे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jun 2026, 09:30 AM · अपडेट: 07 Jul 2026, 10:24 AM
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सरगुजा में तेज बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होना तीन लोगों के लिए जानलेवा साबित हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों और एक किसान की मौके पर ही  मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में  शोक का लहर है  ग्रामीणों के अनुसार हादसे के समय तेज बारिश के साथ हवाएं भी चल रही थीं और पेड़ से आम गिर रहे थे। दोनों बच्चे आम बीन रहे थे, तभी अचानक बिजली गिर गई।

तीन लोगों की मौके पर मौत

ग्रामीणों के मुताबिक यह हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ। मृतकों में दुप्पी चौरा निवासी 9 वर्षीय कुमारी रानी शामिल है, जो अपने रिश्तेदारों के यहां ग्राम डुमकी आई हुई थी। दूसरा मृतक पांच वर्षीय सागर है। वहीं खेत में मवेशी चरा रहे किसान रामसाय भी बारिश से बचने के लिए उसी आम के पेड़ के नीचे आकर खड़े हो गए थे। कुछ ही क्षण बाद तेज गर्जना के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी और तीनों उसकी चपेट में आ गए।

बारिश और बिजली गिरने के दौरान ध्यान रखने वाले बातें 

  • गरज-चमक या आंधी-तूफान शुरू होते ही किसी सुरक्षित भवन में शरण लें।
  • खुले मैदान, खेत और ऊंचे स्थानों पर रुकने से बचें।
  • अकेले खड़े पेड़, मोबाइल टावर और बिजली के खंभों के नीचे बिल्कुल न खड़े हों।
  • लोहे की छतरी या धातु की वस्तुओं का उपयोग न करें।
  • खेतों में काम कर रहे किसान, मजदूर और पशुपालक तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
  • बिजली कड़कने के दौरान टीवी, कंप्यूटर, एयर कंडीशनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें।
  • तार वाले टेलीफोन का इस्तेमाल न करें। चार्जर से जुड़े मोबाइल या लैपटॉप का उपयोग भी टालें।   

गंभीर को अस्पताल और पुलिस मौके पर पहुंची  

हादसे के समय पेड़ के नीचे मौजूद 12 वर्षीय श्रद्धा भी बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में बच्ची की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।  

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें