Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › जर्जर सड़क बनी मुसीबत : गड्ढों से परेशान होकर ग्र…
सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
रायगढ़

जर्जर सड़क बनी मुसीबत : गड्ढों से परेशान होकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के राजपुर बाजार की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। अधिकारियों के जल्द मरम्मत कराने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रशासन ने सड़क सुधार के लिए 1.32 करोड़ रुपये की स्वीकृति और तत्काल मरम्मत के निर्देश की जानकारी दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jul 2026, 05:09 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 05:49 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत राजपुर बाजार की सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और बारिश के दौरान पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। 
समस्या को लेकर पूर्व भाजयूमो नेता रवि भगत के नेतृत्व में ग्रामीणों और युवाओं ने मंगलवार सुबह राजपुर बाजार के पास चक्काजाम कर दिया। सुबह करीब 9 बजे बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए और जल्द मरम्मत की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।

मरम्मत के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम

चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और लैलूंगा एसडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान करने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि बारिश के मौसम में सड़क की हालत और खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी होती है। कई बार लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि करीब एक सप्ताह के भीतर सड़क को चलने लायक बनाने का काम शुरू कराया जाएगा। साथ ही स्थायी समाधान के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना चक्काजाम समाप्त कर दिया।

रवि भगत ने उठाई सड़क सुधार की मांग

पूर्व भाजयूमो नेता रवि भगत ने बताया कि राजपुर बाजार के पास सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। खराब सड़क के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुधार को लेकर पहले भी प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों को आंदोलन करना पड़ा। रवि भगत ने बताया कि प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर सड़क को आवागमन योग्य बनाने का भरोसा दिया है। इसके अलावा बारिश खत्म होने के बाद स्थायी रूप से सड़क निर्माण कराने का आश्वासन भी मिला है। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण के साथ जिन लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, उन्हें भी जल्द भुगतान किया जाए।

एसडीएम ने दी काम की जानकारी

लैलूंगा एसडीएम राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि यह लैलूंगा-बाकारूमा सड़क मार्ग है। पहले भी यहां काम कराया गया था, लेकिन भू-अर्जन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण करीब 600 मीटर सड़क का काम अधूरा रह गया था। एसडीएम ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने 1 करोड़ 32 लाख 56 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल बारिश के दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए पीडब्ल्यूडी को सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें