Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित Road Construction: रायपुर में डामर महंगा होने से 6 सड़कों का काम अटका, दरें बढ़ाने निगम ने लिखा पत्र CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित Road Construction: रायपुर में डामर महंगा होने से 6 सड़कों का काम अटका, दरें बढ़ाने निगम ने लिखा पत्र CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › उत्सव : जनजातीय समाज ने मनाया गौरव और प्रेरणा का …
महासमुंद में गूंजा रानी दुर्गावती और वीर नारायण सिंह का गौरव
महासमुंद में गूंजा रानी दुर्गावती और वीर नारायण सिंह का गौरव
राज्य सरकार

उत्सव : जनजातीय समाज ने मनाया गौरव और प्रेरणा का दिवस

महासमुंद में रानी दुर्गावती के 462वें शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंत्री राम विचार नेताम ने वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा शिक्षा, संस्कृति संरक्षण, किसानों की उन्नति और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Jun 2026, 11:59 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 02:33 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री राम विचार नेताम महासमुंद जिला मुख्यालय में आयोजित रानी दुर्गावती के 462वें शहादत दिवस एवं अमर शहीद वीर नारायण सिंह प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बीटीआई रोड स्थित रानी दुर्गावती चौक में वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री नेताम ने अटल परिसर में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने वीर नारायण सिंह के संघर्ष और जनसेवा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बलिदान और स्वाभिमान की प्रेरणा

मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि रानी दुर्गावती और वीर नारायण सिंह का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। रानी दुर्गावती ने मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान दिया, जबकि वीर नारायण सिंह ने अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष कर जनहित की रक्षा की। मंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज के सामने संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज से एकता, समरसता, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। खरीफ सीजन के लिए सहकारी समितियों और वितरण केंद्रों में पर्याप्त भंडारण किया गया है। नकली खाद-बीज, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

नई तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय

मंत्री ने बताया कि नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, मृदा परीक्षण, ड्रोन तकनीक और कृषि यंत्रीकरण को किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। कृषि के साथ उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि रानी दुर्गावती और वीर नारायण सिंह का बलिदान छत्तीसगढ़ की अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

विधायक ने विकास कार्यों का उल्लेख किया

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों की विरासत को सम्मान देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, कृषि और युवाओं के रोजगार के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज के अध्यक्ष डेजी रानी नेताम सहित बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें