Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय वैष्णो देवी यात्रा: रोपवे सेवा 22 जुलाई तक रहेगी …
22 जुलाई तक वैष्णो देवी रोपवे बंद
22 जुलाई तक वैष्णो देवी रोपवे बंद
राष्ट्रीय

वैष्णो देवी यात्रा: रोपवे सेवा 22 जुलाई तक रहेगी बंद,  इस वजह से लिया गया फैसला

कटड़ा में वैष्णो देवी यात्रा के लिए भवन से भैरव बाबा के मंदिर तक जाने वाली रोपवे यात्रा बंद कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार, वार्षिक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण रोपवे 13 से 22 जुलाई तक बंद रहेगा। रोपवे का संचालन 23 जुलाई से फिर शुरू किया जाएगा।

विशेष संवाददाता
15 Jul 2026, 04:16 PM
कटरा
Image caption

कटरा में वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। माता वैष्णो देवी भवन से भैरव बाबा के मंदिर तक जाने वाली रोपवे सेवा को बंद कर दिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इसके लिए आधिकारिक सूचना जारी की है। वार्षिक रखरखाव कार्य के चलते यह सुविधा 13 जुलाई से 22 जुलाई तक उपलब्ध नहीं रहेगी।  श्राइन बोर्ड के अनुसार, रोपवे का संचालन 23 जुलाई से दोबारा शुरू होगा। इस दौरान श्रद्धालु रोपवे का लाभ नहीं ले पाएंगे। श्रद्धालुओं को अब भवन से भैरव बाबा के मंदिर तक पैदल ही जाना होगा। यात्रा के दौरान इस बदलाव को ध्यान में रखकर अपनी योजना बनाना जरूरी है। इससे पहले खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित हुई थी।

हेलीकॉप्टर सेवा का हाल

सोमवार को कटरा से सांझीछत तक हेलीकॉप्टर सेवा कुछ देर के लिए शुरू हुई थी। हालांकि, दोपहर होते ही त्रिकूट पर्वत पर घने बादल छा गए। सुरक्षा कारणों के चलते हेलीकॉप्टर सेवा को अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा। अब रोपवे बंद होने से श्रद्धालुओं की यात्रा की चुनौतियां बढ़ गई हैं।

क्या है रोपवे का समय और किराया?

सामान्य दिनों में रोपवे सेवा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलती है। इस सेवा के जरिए यात्री 3 से 5 मिनट में भवन पहुंच जाते हैं। इसका किराया प्रति व्यक्ति 100 रुपये तय किया गया है। 3 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए भी टिकट जरूरी है। यात्री बोर्ड की वेबसाइट या काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं। फिलहाल, मेंटेनेंस खत्म होने तक यह सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें