Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार वीबी-जी राम-जी योजना : छत्तीसगढ़ में 300 रुपए प्र…
वीबी-जी राम-जी योजना शुभारंभ
वीबी-जी राम-जी योजना शुभारंभ
राज्य सरकार

वीबी-जी राम-जी योजना : छत्तीसगढ़ में 300 रुपए प्रतिदिन मजदूरी, 125 दिन रोजगार

महासमुंद में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी योजना के शुभारंभ अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना के तहत अब पात्र ग्रामीण परिवारों को 100 के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी, जबकि छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को 300 रुपए प्रतिदिन मजदूरी का भुगतान किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Jul 2026, 09:47 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 07:16 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी, अधिनियम, 2025 1 जुलाई, 2026 से पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू हो गई है। यह अधिनियम ग्रामीण रोजगार, आजीविका सुरक्षा और गांवों के सतत विकास को नई मजबूती देगा। इसके तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की वैधानिक गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है।
साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में वीबी-जी-राम-जी योजना के तहत मजदूरों को 300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। पूरे देश में आज इस योजना की शुरुआत की गई। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से योजना लांच की गई। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान थे।

सभी राज्यों में हुआ सीधा प्रसारण

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी राज्यों में किया गया। छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कबीरधाम जिला के गंडई खुर्द में हुआ। वहीं सभी जिलों में इसका प्रसारण हुआ। महासमुंद में जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल ने कहा कि ग्रामीण परिवारों को वीबी जी राम जी योजना से और अधिक लाभ मिलेगा। पहले 100 दिन का काम दिया जाता था, किंतु अब 125 दिन काम मिलेगा। जिससे ग्रामीणों को नया हौसला भी मिलेगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन का एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इससे ग्रामीणों को उनके गांव में ही 125 दिन का काम मिलेगा। हमारा जिला महासमुंद एक आकांक्षी जिला है। जैसे जल संचय की दिशा में  पिथौरा ब्लाक ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हासिल किया। उसी तरह वीबी जी राम जी योजना का हमें बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करना है और देश मे अपने जिला को पुरस्कार दिलाना है।
वीबी-जी राम-जी योजना का सीधा प्रसारण

318 प्रकार के विकास कार्यो को मिलेगा बढ़ावा 

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने दिशा में वीबी जी राम जी योजना मील का पत्थर साबित होगी। योजना के तहत वे काम होंगे जिनकी उस गांव में आवश्यकता होगी। इसके तहत 318 प्रकार के काम कराए जा सकते है। जिसमें जल सुरक्षा, ग्रामीण आजीविका जैसे कई अहम काम शामिल है। उन्होंने सभी जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक योजना का प्रचार प्रसार करने की अपील भी की।
जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने कहा कि योजना से ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही गांव के विकास और आजीविका को प्रोत्साहन मिलेगा। 125 दिन के काम के दौरान खेती किसानी के कार्य यानी बुआई-कटाई के दौरान कार्य नही कराया जाएगा। ताकि कृषि कार्य के लिए आसानी से मजदूर मिल सके। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, जनपद सीईओ, जनप्रतिनिधि, क्रियान्वयन एजेंसी, वीबी जी राम जी योजना के श्रमिक, महिला स्व सहायता समूह सदस्य, रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सचिव समेत आम नागरिक मौजूद थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें