Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ रायगढ़ मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट का वीडियो व…
रायगढ़ मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल
रायगढ़ मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल
रायगढ़

रायगढ़ मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, दो नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ के केलो नदी मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट और बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में मुख्य आरोपी युवती समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। विवाद सेल्फी को लेकर शुरू हुआ था।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jul 2026, 07:39 PM
रायगढ़
रायगढ़ के केलो नदी स्थित मरीन ड्राइव पर एक युवती के साथ मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने एक बालिग युवती समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। घटना 1 जुलाई की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पूरा मामला उजागर हुआ।

सेल्फी को लेकर शुरू हुआ विवाद 

रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, पीड़िता अपनी दो सहेलियों के साथ मरीन ड्राइव से गुजर रही थी। इसी दौरान उसने देखा कि नूरी खान और उसकी साथी वहां सेल्फी ले रही थीं। आरोपियों को लगा कि पीड़िता उन्हें देखकर हंस रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। पुलिस ने वायरल वीडियो और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

आरोपियों ने बनाया था मारपीट का वीडियो 

जानकारी के मुताबिक, मरीन ड्राइव पर कुछ युवतियों ने मिलकर एक युवती के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और गाली-गलौज भी की गई। घटना का वीडियो भी आरोपियों ने खुद रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बाद में यही वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नूरी खान सहित तीन युवतियों को हिरासत में लिया। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें