Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
स्कूल की सुरक्षा पर सवाल :  शराब की टूटी बोतल से घायल हुआ मासूम, कलेक्टर ने मांगा जवाब खुला राम मंदिर चढ़ावा विवाद : ट्रस्ट में आरोप-प्रत्यारोप, 500 वकील उतरे सड़क पर, ट्रस्ट सदस्यों पर एफआईआर की मांग लूटकांड का खुलासा : तीन दिन पहले जेल से निकला आरोपी फिर गिरफ्तार बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा : चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम : आईएसआई समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार स्कूल की सुरक्षा पर सवाल :  शराब की टूटी बोतल से घायल हुआ मासूम, कलेक्टर ने मांगा जवाब खुला राम मंदिर चढ़ावा विवाद : ट्रस्ट में आरोप-प्रत्यारोप, 500 वकील उतरे सड़क पर, ट्रस्ट सदस्यों पर एफआईआर की मांग लूटकांड का खुलासा : तीन दिन पहले जेल से निकला आरोपी फिर गिरफ्तार बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा : चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम : आईएसआई समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) विवाद : कार पार्किंग में बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड…
धरमपुरा मेगा मार्ट पार्किंग में बुजुर्ग गार्ड से मारपीट
धरमपुरा मेगा मार्ट पार्किंग में बुजुर्ग गार्ड से मारपीट
जगदलपुर (बस्तर)

विवाद : कार पार्किंग में बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करने का आरोप

धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट की पार्किंग में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक ने बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित गार्ड की बेटी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jul 2026, 01:15 PM
जगदलपुर

शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पार्किंग व्यवस्था संभाल रहे एक बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने पहले गार्ड को धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े, इसके बाद उन्हें घसीटते हुए पीटने लगा। घटना मेगा मार्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। सामने आए वीडियो में बुजुर्ग गार्ड खुद को बचाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, जबकि युवक लगातार उनके साथ मारपीट करता नजर आता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग घटना पर नाराजगी जता रहे हैं। 

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई 

घटना के बाद बुजुर्ग गार्ड की बेटी ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि ड्यूटी के दौरान एक सुरक्षा कर्मी के साथ इस तरह की हिंसा बेहद गंभीर मामला है और दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ती हिंसक घटनाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है। 

पीड़ित परिवार ने मांगी न्याय

फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए हुए है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें