Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल
W 𝕏 f
होम रायपुर WCD Transfer 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग में …
Transfer of officials in WCD in 2026(Image source: Keertiman Media)
Transfer of officials in WCD in 2026(Image source: Keertiman Media)
रायपुर

WCD Transfer 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग में फेरबदल, कई बड़े अधिकारियों का तबादला

WCD Transfer 2026: प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने दो दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला सूची में उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और सहायक संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
02 Sep 2026, 07:11 PM
रायपुर
WCD Transfer 2026: प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने दो दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला सूची में उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और सहायक संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

संचालनालय स्तर पर भी बदली जिम्मेदारियां

तबादला आदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्यालय स्तर पर भी कई अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। जगरानी एक्का को प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, अजय शर्मा और बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप संचालक के पद पर संचालनालय में पदस्थ किया गया है। 

राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र में भी नई पदस्थापना

श्रुति नेरकर को उप संचालक के रूप में राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। विभागीय स्तर पर किए गए इन बदलावों को प्रशासनिक कामकाज में नई जिम्मेदारियों के वितरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारियों के प्रभार में बदलाव

जिला स्तर पर भी कई जिला कार्यक्रम अधिकारियों (DPO) के तबादले किए गए हैं। अशोक पांडेय को दुर्ग, वरुण नागेश को गरियाबंद और राजकुमार जाम्बुलकर को राजनांदगांव का जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है।

धमतरी, बेमेतरा, सक्ती और जशपुर में भी बदलाव

इसके अलावा लुपेन्द्र महिनाग को प्रभारी DPO धमतरी, ऋतीश कुमार टंडन को प्रभारी DPO बेमेतरा, अतुल दाण्डेकर को प्रभारी DPO सक्ती और अनुकूल पांडेय को प्रभारी DPO जशपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को आदेश के अनुसार नई जिम्मेदारी तत्काल संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें