Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित Road Construction: रायपुर में डामर महंगा होने से 6 सड़कों का काम अटका, दरें बढ़ाने निगम ने लिखा पत्र CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित Road Construction: रायपुर में डामर महंगा होने से 6 सड़कों का काम अटका, दरें बढ़ाने निगम ने लिखा पत्र CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › कमजोर निर्माण की खुली पोल : 900 बोरी सीमेंट लेकर …
सड़क धंसने से नाले में गिरा सीमेंट
सड़क धंसने से नाले में गिरा सीमेंट
राष्ट्रीय

कमजोर निर्माण की खुली पोल : 900 बोरी सीमेंट लेकर जा रहा मालवाहक ट्रक सड़क धंसने से नाले में समाया  

उज्जैन शहर के एमआर-5 रोड स्थित सर्विस रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के कोटा से सीमेंट लेकर उज्जैन आ रहा एक ट्राला अचानक सर्विस रोड धंसने के कारण सीधे नाले में जा गिरा। ट्राले में करीब 900 बोरी सीमेंट लदी हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखते ही देखते पूरा ट्राला सड़क धंसने के साथ नाले में समाता नजर आ रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jul 2026, 04:53 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 11:33 PM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
उज्जैन शहर के एमआर-5 रोड स्थित सर्विस रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के कोटा से सीमेंट लेकर उज्जैन आ रहा एक ट्राला अचानक सर्विस रोड धंसने के कारण सीधे नाले में जा गिरा। ट्राले में करीब 900 बोरी सीमेंट लदी हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखते ही देखते पूरा ट्राला सड़क धंसने के साथ नाले में समाता नजर आ रहा है। 
 जानकारी के अनुसार ट्राला मुख्य सड़क से सर्विस रोड की ओर मुड़ा था। इसी दौरान चालक को सड़क की मजबूती पर संदेह हुआ। स्थिति का जायजा लेने के लिए वह ट्राले से उतरकर मुख्य सड़क की ओर चला गया। कुछ ही क्षण बाद सर्विस रोड अचानक धंस गई और भारी-भरकम ट्राला नाले में गिर गया। चालक पहले ही वाहन से उतर चुका था, इसलिए उसकी जान बाल-बाल बच गई।

घटना स्थल की तस्वीरों ने उठाए सवाल

यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। घटनास्थल की तस्वीरों में सड़क और नाले के बीच स्पष्ट अंतर और दरारें दिखाई दे रही हैं। इससे सर्विस रोड की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और प्रशासन को सूचना दी गई। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि सर्विस रोड और नाले के बीच लंबे समय से बड़ी दरार मौजूद थी। कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देने और मरम्मत की मांग करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का मानना है कि सड़क की कमजोर स्थिति के कारण ही यह हादसा हुआ। 

सीमेंट का बड़ा नुकसान 

हादसे में ट्राला पूरी तरह नाले में जा गिरा, जिससे उसमें लदी करीब 900 बोरी सीमेंट के खराब होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई और चालक पूरी तरह सुरक्षित है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस स्थान पर इससे पहले भी कई छोटे-बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सर्विस रोड की मरम्मत और मजबूती का काम नहीं कराया गया, तो भविष्य में इससे भी बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है।

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

घटना के बाद क्षेत्र के रहवासियों ने प्रशासन से सर्विस रोड की तत्काल मरम्मत कराने, नाले के किनारे सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जिम्मेदार विभाग यदि अब भी नहीं चेता, तो आने वाले समय में किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें