Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Manendragarh police: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Maa Bamleshwari Temple: हुड़दंग करने वाले 3 पर कार्रवाई, नवरात्रि में 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Manendragarh police: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Maa Bamleshwari Temple: हुड़दंग करने वाले 3 पर कार्रवाई, नवरात्रि में 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › नीले ड्रम की धमकी से दहशत :  पत्नी पर पति ने लगाए…
पत्नी ने दी  नीले ड्रम में पैक करने की धमकी
पत्नी ने दी नीले ड्रम में पैक करने की धमकी
राष्ट्रीय

नीले ड्रम की धमकी से दहशत :  पत्नी पर पति ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा 

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सामने आए चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उस घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर से उससे मिलता-जुलता एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर उसे नीले ड्रम में पैक करवा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Jul 2026, 03:51 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 10:40 PM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सामने आए चर्चित 'नीले ड्रम' हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उस घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर से उससे मिलता-जुलता एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर उसे 'नीले ड्रम में पैक करवा देने' की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है। 

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचा पीड़ित

ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुगलपुरा निवासी राहुल मौर्य मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी पत्नी लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। राहुल का आरोप है कि पत्नी इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करती है और खुलेआम धमकी देती है कि उन्हें 'नीले ड्रम में पैक करवा देगी'। इन धमकियों से पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है। अप्रैल में हुई शादी, एक महीने बाद छोड़ दिया ससुराल 

जानकारी के मुताबिक अप्रैल में हुई थी शादी  

राहुल मौर्य के मुताबिक उनकी शादी 14 अप्रैल 2026 को शिवपुरी जिले के ग्राम अमौला निवासी राखी जाटव से हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद ही पत्नी ससुराल छोड़कर मायके चली गई। राहुल का कहना है कि जाते समय वह अपने साथ जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान भी ले गई। इसके बाद उसने साथ रहने से इनकार कर दिया और तलाक लेने की बात कहने लगी। 

पांच लाख रुपये मांगने 

का भी लगाया आरोप राहुल ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी उनसे पांच लाख रुपये की मांग कर रही है। उनका कहना है कि पत्नी ने साफ कहा है कि यदि पैसे दिए जाएंगे तभी वह रिश्ता आगे बढ़ाने पर विचार करेगी। युवक ने यह भी दावा किया कि पत्नी का पहले भी पैसों के लेन-देन को लेकर अन्य लोगों से विवाद हो चुका है।  

पुलिस को सौंपं गए इंटाग्राम वीडिया 

अपनी शिकायत के समर्थन में राहुल मौर्य ने पुलिस को कुछ इंस्टाग्राम वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं। उनका दावा है कि इन वीडियो में पत्नी द्वारा दी गई धमकियां दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने शुरू की जांच मामले पर बिजौली थाना क्षेत्र के सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के साथ दिए गए वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें