📅 Friday, 15 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
हाई-प्रोफाइल जाल : लेडी डॉक्टर बनकर आई मरीज़ ने बनाया अश्लील वीडियो, 5 लाख की रंगदारी मांगते ही पुलिस ने दबोचा जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार ससुराल में चोर दामाद : साढू संग करता था रेकी, पत्नियां खपाती थीं माल, 1600 CCTV ने खोला राज पुलिस बनी देवदूत : कहीं मौत के मुंह से खींच लाए ड्राइवर, तो कहीं खाक होने से बचा ली दुकानें पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा : रायपुर में पेट्रोल 103 रुपए के पार, डीजल भी 96 के करीब हाई-प्रोफाइल जाल : लेडी डॉक्टर बनकर आई मरीज़ ने बनाया अश्लील वीडियो, 5 लाख की रंगदारी मांगते ही पुलिस ने दबोचा जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार ससुराल में चोर दामाद : साढू संग करता था रेकी, पत्नियां खपाती थीं माल, 1600 CCTV ने खोला राज पुलिस बनी देवदूत : कहीं मौत के मुंह से खींच लाए ड्राइवर, तो कहीं खाक होने से बचा ली दुकानें पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा : रायपुर में पेट्रोल 103 रुपए के पार, डीजल भी 96 के करीब
W 𝕏 f 🔗
होम जगदलपुर (बस्तर) इंदिरा वार्ड उपचुनाव : कांग्रेस के गढ़ में सियासी…
इंदिरा वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है
इंदिरा वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है
जगदलपुर (बस्तर)

इंदिरा वार्ड उपचुनाव : कांग्रेस के गढ़ में सियासी संग्राम, भाजपा की चुनौती से बढ़ा रोमांच

इंदिरा वार्ड में निकाय उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कांग्रेस ने रामकृष्ण तिवारी को उम्मीदवार बनाकर अपना दावा मजबूत किया है, जबकि भाजपा अभी अपने प्रत्याशी को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटी है। 30 साल से कांग्रेस के गढ़ रहे इस वार्ड में भाजपा इस बार जीत दर्ज करने की रणनीति बना रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 May 2026, 03:16 PM
📍 जगदलपुर

इंदिरा वार्ड में निकाय उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। कांग्रेस का मजबूत गढ़ माने जाने वाले इस वार्ड में मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। कांग्रेस ने इस वार्ड से रामकृष्ण तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शुक्रवार दोपहर वे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने निकले। रामकृष्ण तिवारी लंबे समय से दिवंगत पार्षद अब्दुल रशीद के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं, जिससे उनकी स्थानीय पकड़ मजबूत मानी जा रही है।

इधर भाजपा कार्यालय में उपचुनाव को लेकर अहम बैठकें चलती रहीं। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा आज ही या बहुत जल्द इस सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। भाजपा इस बार इंदिरा वार्ड में जीत दर्ज कर अपना खाता खोलने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है।

48 वार्डों का राजनीतिक समीकरण

जगदलपुर नगर निगम में कुल 48 वार्ड हैं, जिनमें से 30 पर भाजपा के पार्षद काबिज हैं। वहीं कांग्रेस के 16 पार्षद और 2 निर्दलीय पार्षद मौजूद हैं। ऐसे में कांग्रेस अपने गढ़ को बचाए रखने की कोशिश में है, जबकि भाजपा शहर में चल रहे विकास कार्यों के दम पर बढ़त बनाने का दावा कर रही है।

इंदिरा वार्ड पर पिछले लगभग तीन दशकों से कांग्रेस का कब्जा रहा है। ऐसे में भाजपा के लिए यह सीट जीतना आसान नहीं माना जा रहा। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यहां मुकाबला कड़ा होगा और दोनों दलों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

1 जून को मतदान, 4 जून को नतीजे तय करेंगे फैसला

इंदिरा वार्ड में कुल 1542 मतदाता हैं। चुनाव प्रचार के लिए दोनों दलों को सीमित समय मिला है, जिसमें घर-घर पहुंचकर वोटरों को साधना होगा। यह वार्ड मिश्रित वर्ग के मतदाताओं वाला माना जाता है, जहां नौकरीपेशा, व्यापारी और कामकाजी लोग शामिल हैं। मतदान 1 जून को होगा और 4 जून को परिणाम तय करेंगे कि जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें