Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में कृषि केन्द्रों पर कार्रव…
अवैध कृषि कारोबार पर कार्रवाई, गोदाम सील कर सामान जब्त
अवैध कृषि कारोबार पर कार्रवाई, गोदाम सील कर सामान जब्त
राज्य सरकार

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में कृषि केन्द्रों पर कार्रवाई, अवैध गोदाम सील

खरीफ सीजन 2026 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जांच अभियान तेज किया है। गंडई में अवैध गोदाम सील कर संदिग्ध कीटनाशक और उर्वरक जब्त किए गए। वहीं, नियमों के उल्लंघन पर कृषि केन्द्र संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के 250 लीटर जैव उत्प्रेरक समेत जैव उर्वरक का स्टॉक भी जब्त किया गया।

क
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 04:13 PM · अपडेट: 16 Oct 2026, 12:57 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
खरीफ मौसम वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्ता युक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने और उर्वरकों तथा कीटनाशकों के नियम विरुद्ध बिक्री पर रोक लगाने के लिये कृषि विभाग ने कार्यवाही तेज कर दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर औचक निरीक्षण के दौरान विभाग ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गंडई स्थित दो कृषि केन्द्रों पर कार्यवाही की गई है।बाजार चौक स्थित हरिओम कृषि केन्द्र, गंडई के द्वारा विभाग को गुमराह कर अवैध रूप से गोदाम का संचालन किया जा रहा था। 

कृषि विभाग ने सील किया गोदाम

प्रारंभिक जांच के दौरान विभाग ने तत्काल कार्यवाही करते हुए धमधा रोड़ स्थित अवैध गोदाम को सील कर गोदाम में मौजूद समस्त संदेहास्पद कीटनाशकों एवं उर्वरकों को जब्त कर संबंधित कृषि केन्द्र के संचालक नीरज अग्रवाल को सुपुर्द की गई एवं विभाग ने आगे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। इसी प्रकार राघवेन्द्र कृषि केन्द्र में उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन पाये जाने के पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना निर्धारित प्रक्रिया के कीटनाशकों एवं उर्वरकों का विक्रय, स्टॉक का उचित संधारण नहीं करना, अनुज्ञप्ति में निर्धारित शर्तों का उल्लंघन एवं निर्धारित मानकों के विपरित कीटनाशकों एवं उर्वरकों का व्यापार किये जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जावेगी।

बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के जैव उत्प्रेरक भी जब्त

कृषि विभाग ने बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशकों एवं उर्वरकों का विक्रय एवं भंडारण किये जाने पर भी तीन कृषि केन्द्र संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही की है। निरीक्षण के दौरान खैरागढ़ विकासखंड अंतर्गत दक्ष एग्रोटेक रेंगाकठेरा में 250 लीटर अवैध जैव उत्प्रेरक को जब्त कर प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। साथ ही भंडारणपुर स्थित सूर्याश कृषि केन्द्र एवं परसाही स्थित प्राची कृषि केन्द्र में बिना अनुज्ञप्ति के जैव उर्वरक का विक्रय किये जाने पर स्टॉक को जब्त कर वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें