Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायगढ़ गुंडागर्दी करने वालों युवकों की हुई गिरफ्तारी शरा…
आरोपी फोटो
आरोपी फोटो
रायगढ़ Featured

गुंडागर्दी करने वालों युवकों की हुई गिरफ्तारी शराब भट्ठी के पास मारपीट का मामला

रायगढ़ में बड़पारा शराब भट्ठी के पास सत्यम सिदार से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सत्यम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मनोज सिंह और उसके साथियों ने शराब के लिए पैसे मांगे और मना करने पर उसे पकड़कर जमीन पर गिराया तथा हाथ-पांव से मारपीट की। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज सिंह और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
31 Mar 2026, 03:47 PM
रायगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने बड़पारा शराब भट्ठी के पास हुई मारपीट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

घटना 29 मार्च 2026 की है, जब जूटमिल क्षेत्र निवासी सत्यम सिदार (31 वर्ष) अपने एक साथी के साथ बड़पारा शराब भट्ठी से लौट रहे थे। इसी दौरान मिनीमाता चौक के पास रहने वाले मनोज सिंह और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। जब सत्यम सिदार ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए उन्हें जबरन पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर हाथ, थप्पड़, मुक्का और लात से बेरहमी से मारपीट की।

पीड़ित द्वारा घटना की शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 119(1), 351(3), 115(2) और 191(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनोज सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर उसके अन्य साथी लवकुमार यादव, विक्रम सिंह ठाकुर और बजरंग सिंह उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों को 30 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मनोज सिंह, पिता मंगल सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी मिनीमाता चौक
  2. लवकुमार यादव, साधुनरहरि यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी चर्च रोड बाजीराव पारा
  3. विक्रम सिंह ठाकुर, पिता स्व० गुलाब सिंह ठाकुर, उम्र 34 वर्ष, निवासी रेल्वे कालोनी
  4. बजरंग सिंह उर्फ सोनू, पिता संतोष सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी मिनीमाता चौक

सभी चार आरोपी 30 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे गए। पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें