Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग गोढ़ी में ड्रोन से दवा छिड़काव का लाइव डेमो : नई …
गोढ़ी में ड्रोन से दवा छिड़काव का प्रदर्शन देखते किसान
गोढ़ी में ड्रोन से दवा छिड़काव का प्रदर्शन देखते किसान
रायपुर संभाग

गोढ़ी में ड्रोन से दवा छिड़काव का लाइव डेमो : नई तकनीक देखने खेत पहुंचे सैकड़ों किसान, खेती होगी आसान

आरंग के गोढ़ी में सहकारिता सप्ताह के तहत ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव का लाइव प्रदर्शन किया गया। किसानों को आधुनिक तकनीक के फायदे बताए गए। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 01 Jul 2026, 08:00 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 06:13 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में गोढ़ी गांव में सहकारिता सप्ताह के तहत ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव का लाइव प्रदर्शन किया गया। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित गोढ़ी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों किसानों ने ड्रोन तकनीक को करीब से देखा और इसके उपयोग की जानकारी ली।

कुछ मिनटों में बड़े रकबे में हुआ छिड़काव

डेमो के दौरान ड्रोन ने निर्धारित ऊंचाई से खेतों में दवा का समान रूप से छिड़काव किया। जिस काम में सामान्य तरीके से काफी समय लगता है, वह ड्रोन की मदद से कुछ ही मिनटों में पूरा होता देख किसान उत्साहित नजर आए। किसानों ने माना कि इससे श्रम, समय और दवा तीनों की बचत होगी। कार्यक्रम में मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप, सहकार भारती के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मीकांत द्विवेदी तथा सहकारिता विभाग रायपुर के उप पंजीयक एवं सहायक पंजीयक मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि ड्रोन तकनीक खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और किसानों को रसायनों के सीधे संपर्क से बचाने में उपयोगी साबित होगी।

किसानों को समझाई ड्रोन की कार्यप्रणाली

समिति अध्यक्ष दिलीप बैंस और सीएससी के सुरेंद्र कुमार दास ने किसानों को ड्रोन की कार्यप्रणाली, संचालन और इसके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन से दवा का सटीक और समान छिड़काव होता है, जिससे फसल को बेहतर सुरक्षा मिलती है और संसाधनों का भी बेहतर उपयोग होता है।

बड़ी संख्या में पहुंचे किसान

कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान कुलेश्वर बैंस, हीरादास वैष्णव, केशो वर्मा, रामकुमार बैंस, दीनदयाल बैंस, बिरझू बैंस, केवल यादव, तोरण बैंस, लोकू धीवर, राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे। किसानों ने इस तकनीक को भविष्य की खेती के लिए उपयोगी बताते हुए ऐसे और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की मांग भी की।

'आधुनिक तकनीक किसानों तक पहुंचाना लक्ष्य'

समिति अध्यक्ष दिलीप बैंस ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों और उपकरणों की पहुंच बढ़ाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य खेती को अधिक वैज्ञानिक, सुरक्षित और लाभकारी बनाना है, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें