📅 Thursday, 21 May 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना दशकों का अंधेरा खत्म : घने जंगलों के बीच चमका गार…
गारपा गांव में पहली बार पहुँची बिजली की रोशनी
वीडियो देखें
गारपा गांव में पहली बार पहुँची बिजली की रोशनी
सरकारी सूचना

दशकों का अंधेरा खत्म : घने जंगलों के बीच चमका गारपा, 48 घरों तक पहुँची बिजली

छत्तीसगढ़ सरकार की “नियद नेल्लानार योजना” के तहत नारायणपुर जिले के सुदूर और दुर्गम ग्राम गारपा में पहली बार बिजली पहुँची है। करीब 55 लाख रुपये की लागत से 48 घरों को बिजली कनेक्शन दिया गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में वर्षों बाद विकास की यह बड़ी पहल ग्रामीणों के जीवन में नया उजाला लेकर आई है। अब बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाएं और ग्रामीणों के आर्थिक अवसर बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 May 2026, 11:59 AM
📍 रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “नियद नेल्लानार योजना” के तहत जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में विकास की मजबूत दस्तक सुनाई दे रही है। नारायणपुर मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित अत्यंत दुर्गम ग्राम गारपा में पहली बार बिजली की रोशनी पहुँची है। वर्षों तक अंधेरे में जीवन बिताने वाले ग्रामीणों के घर अब जगमगा उठे हैं, जिससे पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के बाद अब दूरस्थ इलाकों में विकास कार्य तेजी से पहुँच रहे हैं। पहले सुरक्षा कारणों और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते मूलभूत सुविधाएं भी इन गांवों तक नहीं पहुँच पाती थीं, लेकिन अब शासन ने इन क्षेत्रों को प्राथमिकता में शामिल कर विकास की नई शुरुआत की है। कलेक्टर नम्रता जैन के सतत मार्गदर्शन में प्रशासनिक और तकनीकी टीमों ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।

55 लाख की लागत से 48 घरों तक पहुँची बिजली

बिजली विभाग द्वारा संचालित इस परियोजना में लगभग 55 लाख रुपये की लागत से 48 उपभोक्ताओं को पहली बार बिजली कनेक्शन दिया गया। कार्यपालन अभियंता कुमार लाल उइके ने बताया कि घने जंगल, कठिन रास्तों और सीमित संसाधनों के बावजूद टीम ने साहस और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए निर्धारित समय में लाइन विस्तार का कार्य पूरा किया। 

उत्थान के लिए खुलेंगे नए रास्ते 

गांव में बिजली पहुँचने से अब बच्चों को पढ़ाई के बेहतर अवसर मिलेंगे, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और ग्रामीणों के आर्थिक उत्थान के नए रास्ते खुलेंगे। दशकों बाद अपने घरों में उजाला देखकर ग्रामीण बेहद उत्साहित हैं। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत जिले के अन्य दूरस्थ गांवों में भी प्राथमिकता के आधार पर विद्युतीकरण कार्य तेजी से जारी रहेगा, ताकि विकास की रोशनी हर अंतिम छोर तक पहुँच सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें