मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़ी (राछा) स्थित सत्य निजनाम बोध संस्थान में आयोजित सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर संस्थान के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर और गजमाला पहनाकर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परमपूज्य सद्गुरु सत्य कबड्डीदास जी एवं पूजनीया गुरुमाता सत्य लीला देवी जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने आश्रम परिसर में लाल चंदन का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सत्य निजनाम बोध संस्थान आध्यात्मिक चेतना और नशामुक्त समाज निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, संस्कारित और सशक्त समाज के निर्माण के लिए आध्यात्मिक मूल्यों का पालन अत्यंत आवश्यक है।
पारदर्शिता और जनकल्याण
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के मूल संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को स्वीकृति प्रदान की गई, जो गरीबों के आवासीय सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है
विकास और डिजिटल सेवाओं का विस्तार
जनसमूह की उपस्थिति
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विभिन्न जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में सत्य निजनाम बोध संस्थान के अनुयायी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारी जनसमूह की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य एवं प्रभावशाली बना दिया।
