Monday, 20 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
1109 करोड़ का बैंक घोटाला : गुप्ता पावर के ठिकानों पर सीबीआई की बड़ी छापेमारी जंगल से गांव तक पहुंचे हाथी : खेतों में घुसे हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, 6 किसानों की फसल चौपट संसद का मॉनसून सत्र : दिल्ली पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी, देखें बंद रास्ते महिला की हत्या : महिला हत्या मामले में पुलिस की नजर दो युवकों पर, CCTV खंगालकर जुटा रही सबूत कॉकरोच जनता पार्टी : संसद मार्च में भारी हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज एक्शन : अपना बैंक खाता देना पड़ा भारी, साइबर ठगी मामले में 9 लोगों पर पुलिस का शिकंजा 1109 करोड़ का बैंक घोटाला : गुप्ता पावर के ठिकानों पर सीबीआई की बड़ी छापेमारी जंगल से गांव तक पहुंचे हाथी : खेतों में घुसे हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, 6 किसानों की फसल चौपट संसद का मॉनसून सत्र : दिल्ली पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी, देखें बंद रास्ते महिला की हत्या : महिला हत्या मामले में पुलिस की नजर दो युवकों पर, CCTV खंगालकर जुटा रही सबूत कॉकरोच जनता पार्टी : संसद मार्च में भारी हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज एक्शन : अपना बैंक खाता देना पड़ा भारी, साइबर ठगी मामले में 9 लोगों पर पुलिस का शिकंजा
W 𝕏 f
होम महासमुंद पिथौरा जनपद CEO को भावभीनी विदाई : कहा- जनप्रतिनि…
विदाई समारोह में सीईओ योगेश्वरी बर्मन का सम्मान करते जनप्रतिनिधि
विदाई समारोह में सीईओ योगेश्वरी बर्मन का सम्मान करते जनप्रतिनिधि
महासमुंद

पिथौरा जनपद CEO को भावभीनी विदाई : कहा- जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के सहयोग ने इस कार्यकाल को यादगार बना दिया

पिथौरा जनपद पंचायत की सीईओ योगेश्वरी बर्मन के बिलाईगढ़ स्थानांतरण पर जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। उन्होंने कहा कि पिथौरा में सात महीने का उनका कार्यकाल स्वर्णिम और यादगार रहा। समारोह में जनप्रतिनिधियों ने उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और विकास कार्यों में निभाई भूमिका की सराहना की।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
19 Jul 2026, 06:21 PM
पिथौरा

 जनपद पंचायत पिथौरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) योगेश्वरी बर्मन के बिलाईगढ़ स्थानांतरण पर  जनपद पंचायत सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके कार्यकाल को विकास और बेहतर प्रशासन का दौर बताया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सम्मान समारोह में योगेश्वरी बर्मन भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि पिथौरा में उनका कार्यकाल भले ही सात महीने का रहा, लेकिन यह उनके प्रशासनिक जीवन का सबसे स्वर्णिम और यादगार दौर रहेगा। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला, जिससे शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो सका। उन्होंने कहा कि पिथौरा की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।

विकास कार्यों को मिली गति

योगेश्वरी बर्मन ने कहा कि सभी वर्गों से मिले सहयोग के कारण विकास कार्यों को गति मिली और योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सफलता मिली। उन्होंने जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों, सरपंचों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां का अपनापन और सहयोग कभी नहीं भूलेंगी।

कार्यशैली से प्रशासन को मिली नई दिशा

जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे ने कहा कि योगेश्वरी बर्मन ने अपने कार्यकाल में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत किया। उनकी कार्यशैली अनुशासित, पारदर्शी और परिणाम आधारित रही, जिससे जनपद के विकास कार्यों को नई दिशा मिली। उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि महज सात महीने के कार्यकाल में योगेश्वरी बर्मन ने अपनी कार्यकुशलता से अलग पहचान बनाई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया और हमेशा एक सेतु की भूमिका निभाई।

सरपंचों को मिला सकारात्मक मार्गदर्शन

सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा ने कहा कि योगेश्वरी बर्मन ने हमेशा सरपंचों को सकारात्मक मार्गदर्शन दिया और विकास कार्यों में पूरा प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया। उनके स्थानांतरण से जनपद को एक कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी की कमी महसूस होगी।

 दी शुभकामनाएं

समारोह को जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, कवलजीत सिंह छाबड़ा, सरपंच पवन साहू, एडिशनल सीईओ डी.एल. बरिहा, सचिव संघ के संरक्षक पुनीत सिन्हा, कृष्ण कुमार चौहान सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संबोधित किया। सभी ने योगेश्वरी बर्मन के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे अधिकारी-कर्मचारी

कार्यक्रम में दिनेश दीक्षित, गुलाब श्यामल, सुभाष प्रधान, लोकेश नवरंगे, यशवंत ध्रुव, राजकुमार दीवान, विनय गड़रिया, चित्रसेन बारीक, लेखराम जगत, सूर्यदेव तिवारी, सुखसागर जगत सहित जनपद पंचायत के सभी अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें