Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त
W 𝕏 f
होम रायगढ़ प्रदर्शन : पुणे के भारत उत्सव में बच्चों ने बिखेर…
उत्सव में शानदार प्रदर्शन और पुरस्कार जीत
उत्सव में शानदार प्रदर्शन और पुरस्कार जीत
रायगढ़

प्रदर्शन : पुणे के भारत उत्सव में बच्चों ने बिखेरा भारतीय संस्कृति का रंग, जीते कई अवॉर्ड

पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के “भारत उत्सव” में फ्यूजन डांस एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पुरस्कार अपने नाम किए। करीब 3500 प्रतिभागियों के बीच कथक में पव्या श्रीवास्तव और सम्य शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सेमी क्लासिकल सहित अन्य श्रेणियों में भी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बेहतर प्रस्तुति के आधार पर कई प्रतिभागियों का चयन नवंबर में वियतनाम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 May 2026, 04:50 PM
रायगढ़

महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित प्रतिष्ठित “भारत उत्सव” में फ्यूजन डांस एकेडमी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। देशभर से पहुंचे करीब 3500 प्रतिभागियों के बीच हुई इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एकेडमी के कलाकारों ने कथक और सेमी क्लासिकल श्रेणियों में कई पुरस्कार अपने नाम किए। बच्चों की प्रस्तुति को दर्शकों और निर्णायकों ने खूब सराहा।

कथक प्रतियोगिता में फ्यूजन डांस एकेडमी की छात्रा पव्या श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान हासिल कर विशेष पहचान बनाई। पव्या के पिता पवन श्रीवास्तव डीबी पावर में कार्यरत हैं। उनकी शानदार प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और निर्णायकों से भरपूर अंक प्राप्त किए।

कथक श्रेणी में सम्य शर्मा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं परिणीति शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल कर एकेडमी की सफलता में अहम योगदान दिया। प्रतियोगिता में लावण्या चक्रधारी और सौम्य साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

सेमी क्लासिकल में भी दिखा बच्चों का दम

सेमी क्लासिकल श्रेणी में मायरा शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा प्रेरणा शर्मा और पूनम द्विवेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति और आधुनिक शैली का सुंदर समन्वय देखने को मिला। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर फ्यूजन डांस एकेडमी के प्रतिभाशाली बच्चों का चयन नवंबर माह में वियतनाम में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के लिए किया गया है। चयन की खबर से बच्चों और उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।

गुरु पूजा जैन ने बच्चों की मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

एकेडमी की संचालिका एवं गुरु पूजा जैन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों की लगातार मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का ही यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें