📅 Saturday, 02 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
बैंक में सेंधमारी : डिप्टी मैनेजर ने पति के साथ मिलकर रचा ₹1.38 करोड़ का गोल्डन घोटाला बलरामपुर : धंधापुर में भ्रष्टाचार की रोपणी, 15 लाख स्वाहा और 90% पौधे मृत बेड का संकट : रायपुर एम्स में गंभीर मरीजों को भी नहीं मिल रही जगह, रेफर के भरोसे इलाज पिता की हैवानियत : दो मासूम बच्चों को कमरे में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास, चीखें सुनकर दौड़े पड़ोसी निगम में करोड़ों का खेल : भ्रष्टाचार के खिलाफ 4 मई को भाजपा का हल्लाबोल, निगम घेराव की तैयारी बरगी की लहरों में दफ्न सच : अंदर एक जिंदा है…जबलपुर से उठी एक दिल दहला देने वाली आवाज बैंक में सेंधमारी : डिप्टी मैनेजर ने पति के साथ मिलकर रचा ₹1.38 करोड़ का गोल्डन घोटाला बलरामपुर : धंधापुर में भ्रष्टाचार की रोपणी, 15 लाख स्वाहा और 90% पौधे मृत बेड का संकट : रायपुर एम्स में गंभीर मरीजों को भी नहीं मिल रही जगह, रेफर के भरोसे इलाज पिता की हैवानियत : दो मासूम बच्चों को कमरे में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास, चीखें सुनकर दौड़े पड़ोसी निगम में करोड़ों का खेल : भ्रष्टाचार के खिलाफ 4 मई को भाजपा का हल्लाबोल, निगम घेराव की तैयारी बरगी की लहरों में दफ्न सच : अंदर एक जिंदा है…जबलपुर से उठी एक दिल दहला देने वाली आवाज
W 𝕏 f 🔗
होम देश बरगी की लहरों में दफ्न सच : अंदर एक जिंदा है…जबलप…
बरगी बांध हादसे के बाद बचाओ कार्य जारी
बरगी बांध हादसे के बाद बचाओ कार्य जारी
🔴 BREAKING देश ⭐ Featured

बरगी की लहरों में दफ्न सच : अंदर एक जिंदा है…जबलपुर से उठी एक दिल दहला देने वाली आवाज

अंदर एक जिंदा है की पुकार ने खोली सिस्टम की नाकामी,दजबलपुर के बरगी डैम हादसे में 9 मौतों ने सिस्टम की लापरवाही उजागर की। एयर पॉकेट में 3 घंटे फंसे रियाज हुसैन की जिंदादिली और स्टाफ की कथित लापरवाही के आरोपों ने सवाल खड़े किए कि आखिर सुरक्षा इंतजाम क्यों नाकाम रहे?

डॉ. नीरज गजेंद्र
डॉ. नीरज गजेंद्र
02 May 2026, 09:14 AM
📍 जबलपुर

जबलपुर से उठी एक दिल दहला देने वाली आवाज.. अंदर एक जिंदा हैने पूरे देश को झकझोर दिया है। बरगी डैम में हुए भीषण हादसे ने सिर्फ 9 जिंदगियां नहीं छीनीं, सिस्टम की लापरवाही की परतें भी खोल दी हैं। हादसे की तस्वीरें सामने आते ही हर आंख नम है। 9 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 9 को रेस्क्यू कर लिया गया। लेकिन इन आंकड़ों के बीच सबसे मार्मिक कहानी है 70 वर्षीय रियाज हुसैन की, जो मौत के साए से लौटे हैं।

रियाज बताते हैं कि शुरुआत के 30 मिनट सब सामान्य था। फिर अचानक आए तूफान ने सबकुछ बदल दिया। क्रूज बुरी तरह डगमगाया, पानी अंदर घुसने लगा और कुछ ही पलों में पूरा जहाज पलट गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह कि अब तक यह स्पष्ट नहीं कि क्रूज में कुल कितने लोग सवार थे।

क्रूज के निचले हिस्से, एसी चेंबर में फंसे रियाज के लिए हर सेकंड मौत के करीब ले जा रहा था। चारों ओर चीख-पुकार, फिर अचानक सन्नाटा। 5 मिनट में सब खत्म हो गया सिर्फ खामोशी बची थी, उनकी आवाज आज भी सिहरन पैदा करती है।

पानी के भीतर फंसे रियाज को एक छोटा सा एयर पॉकेट मिला और वही उनकी जिंदगी की आखिरी उम्मीद बन गया। उसी संकरी जगह में उन्होंने 3 घंटे तक मौत से जंग लड़ी। ऊपर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था, नीचे एक जिंदगी उम्मीद से चिपकी थी। जैसे ही कोई आहट हुई, रियाज ने पूरी ताकत से दीवार पीटना शुरू किया। और फिर गूंजी वो आवाज एक जन जिंदा है अंदर!

इसके बाद रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकाला। रियाज बच गए लेकिन उनकी पत्नी और बेटी इस हादसे में हमेशा के लिए खो गईं। सबसे हैरान करने वाली बात यात्रियों को शुरुआत में लाइफ जैकेट तक नहीं दी गई।
रोशन के मुताबिक, जब क्रूज डूबने लगा, तब मैंने खुद नीचे जाकर जैकेट निकाली और लोगों को बांटी।

 

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें