Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम देश पिता की हैवानियत : दो मासूम बच्चों को कमरे में बं…
माैके पर पहुंची पुलिस
माैके पर पहुंची पुलिस
देश

पिता की हैवानियत : दो मासूम बच्चों को कमरे में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास, चीखें सुनकर दौड़े पड़ोसी

मध्य प्रदेश के Chhatarpur district के Naugaon में एक गंभीर घटना सामने आई, जहाँ एक पिता पर अपने दो छोटे बच्चों को नुकसान पहुँचाने की कोशिश का आरोप है। घटना के समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। घर से बच्चों के रोने और धुआँ निकलने की आवाज/स्थिति मिलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दोनों बच्चों को घायल हालत में बचाया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है और वे सदमे में हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 May 2026, 10:30 AM · अपडेट: 05 May 2026, 01:55 AM
छतरपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। नौगांव के तिवारी मोहल्ले में एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतारने की रोंगटे खड़े कर देने वाली कोशिश की। जिस पिता पर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही उनका काल बन बैठा। गनीमत रही कि समय रहते पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया, जिससे बच्चों की जान बचाई जा सकी।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से टीकमगढ़ के पलेरा निवासी राघवेंद्र तिवारी छतरपुर रोड पर एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। राघवेंद्र नौगांव में अपना नया मकान भी बनवा रहा था। घटना के वक्त उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। घर पर राघवेंद्र अपने 8 वर्षीय बेटे जय तिवारी और 6 वर्षीय बेटी हर्षामणि तिवारी के साथ अकेला था।

पड़ोसियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

शाम के वक्त जब राघवेंद्र की पत्नी ने उसे फोन किया, तो उसे फोन पर बच्चों के रोने और बचाने के लिए चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। घबराई हुई मां ने तुरंत अनहोनी की आशंका जताई। इसी बीच आसपास के लोगों ने देखा कि राघवेंद्र के बंद कमरे से धुएं का गुबार निकल रहा है।

खतरे को भांपते हुए पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला, तो लोगों ने साहस दिखाते हुए दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देख सबकी रूह कांप गई; दोनों मासूम गंभीर रूप से घायल और झुलसी हुई अवस्था में पड़े थे।

अस्पताल में भर्ती, सदमे में मासूम

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों बच्चों को तत्काल नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों का इलाज जारी है, लेकिन इस घटना ने उनके कोमल मन पर गहरा आघात किया है। बच्चे इतने डरे हुए हैं कि वे ठीक से कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं।

आरोपी पिता पुलिस की गिरफ्त में

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता राघवेंद्र तिवारी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तारी: आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया।

  • पूछताछ: आखिर एक पिता ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

  • पारिवारिक विवाद: प्रारंभिक जांच में इसे पारिवारिक कलह से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग हैरान हैं कि कोई पिता अपने ही बच्चों के साथ इतनी क्रूरता कैसे कर सकता है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें