Sunday, 12 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
न्यायिक हिरासत : मानसिक प्रताड़ना केस में मुख्य आरोपी शिकंजे में, जांच में जुटी पुलिस ऐलान : भारत में बुलेट ट्रेन कब चलेगी? रेल मंत्री ने दी खुशखबरी बड़ी लापरवाही : मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! नशे में ड्यूटी कर रहा था जिला अस्पताल का ड्रेसर कोविड ने फिर बढ़ाई टेंशन : आंध्र प्रदेश में कोविड के 8 सक्रिय मामले, 2 मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट छात्र के साथ बेरहमी : कपड़े उतरवाकर मारपीट का आरोप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार सनसनी : तिल की बुआई करने गए 70 वर्षीय किसान की हत्या, खेत में मिली लाश से ग्रामीणों में आक्रोश न्यायिक हिरासत : मानसिक प्रताड़ना केस में मुख्य आरोपी शिकंजे में, जांच में जुटी पुलिस ऐलान : भारत में बुलेट ट्रेन कब चलेगी? रेल मंत्री ने दी खुशखबरी बड़ी लापरवाही : मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! नशे में ड्यूटी कर रहा था जिला अस्पताल का ड्रेसर कोविड ने फिर बढ़ाई टेंशन : आंध्र प्रदेश में कोविड के 8 सक्रिय मामले, 2 मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट छात्र के साथ बेरहमी : कपड़े उतरवाकर मारपीट का आरोप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार सनसनी : तिल की बुआई करने गए 70 वर्षीय किसान की हत्या, खेत में मिली लाश से ग्रामीणों में आक्रोश
W 𝕏 f
होम भारत Google Maps ने दिया धोखा : जम्मू-कश्मीर की जगह हि…
जाना था कश्मीर पहुच गए हिमांचल
जाना था कश्मीर पहुच गए हिमांचल
भारत

Google Maps ने दिया धोखा : जम्मू-कश्मीर की जगह हिमाचल के कश्मीर गांव पहुंच गए विदेशी पर्यटक

गूगल मैप की गलत नेविगेशन के कारण जम्मू-कश्मीर घूमने निकले चार ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित ‘कश्मीर’ गांव पहुंच गए। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर उन्हें अपनी गलती का पता चला। इस दौरान एक पर्यटक के सड़क पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कीर्तिमान न्यूज
12 Jul 2026, 04:07 PM
जम्मू - कश्मीर
जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों को देखने निकले चार ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों के साथ एक ऐसा वाकया हुआ, जिसे वे शायद लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। गूगल मैप के गलत नेविगेशन की वजह से ये पर्यटक जम्मू-कश्मीर की जगह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक गांव पहुंच गए, जिसका नाम भी ‘कश्मीर’ है। पर्यटकों को जब तक अपनी गलती का पता चलता, वे हिमाचल के कश्मीर गांव तक पहुंच चुके थे। स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद उन्हें जानकारी मिली कि वे जम्मू-कश्मीर नहीं, बल्कि हमीरपुर जिले के कश्मीर गांव में हैं। इस अनोखी घटना के बाद पर्यटक भी हैरान रह गए।

दिल्ली से ऑटो लेकर निकले थे जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर 

जानकारी के मुताबिक, चारों ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक भारत घूमने आए हैं। उन्होंने दिल्ली से एक मॉडिफाइड ऑटो किराये पर लिया था और इसी से जम्मू-कश्मीर जाने का प्लान बनाया था। सफर के दौरान वे चंडीगढ़, रोपड़, किरतपुर, नंगल, ऊना, बड़सर, मैहरे और दंदड़ू होते हुए आगे बढ़ रहे थे। रास्ते में गूगल मैप ने उन्हें एक शॉर्टकट रास्ता दिखाया, जिसके भरोसे वे शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के कश्मीर गांव पहुंच गए। 

गांव में पहुंचकर पर्यटकों को हुआ गलत जगह आने का एहसास 

गांव पहुंचने के बाद तीन पर्यटक ऑटो में बैठे रहे, जबकि एक पर्यटक सड़क पर उतरकर डांस करने लगा। अचानक सड़क पर विदेशी पर्यटक को डांस करते देखकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। इसी दौरान एक स्थानीय युवक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोग इस अनोखी घटना पर चर्चा करने लगे।

स्थानीय लोगों ने बताया सही लोकेशन 

जब पर्यटकों ने गांव के लोगों से जम्मू-कश्मीर के बारे में जानकारी मांगी, तब उन्हें पता चला कि वे अपने तय गंतव्य से काफी दूर हिमाचल के कश्मीर गांव पहुंच चुके हैं। यह जानकर वे भी मुस्कुरा उठे और अपनी गलती समझ गए। करीब 10 से 15 मिनट रुकने के बाद उन्होंने गूगल मैप पर दोबारा सही लोकेशन डाली और जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वे कांगू होते हुए नादौन पहुंचे और वहां से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते रानीताल की ओर बढ़ गए। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा सफर 

गूगल मैप की इस गलती ने चारों विदेशी पर्यटकों की यात्रा को और भी यादगार बना दिया। एक ही नाम वाले दो स्थानों के कारण हुई यह घटना अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कई लोग इसे गूगल मैप की गलती तो कुछ लोग पर्यटकों के लिए एक मजेदार अनुभव बता रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें