Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायगढ़ महिला से गैंगरेप: विरोध करने पर पीटा, 4 गिरफ्तार,…
AI Photo
AI Photo
रायगढ़

महिला से गैंगरेप: विरोध करने पर पीटा, 4 गिरफ्तार, 1 फरार

पीड़िता की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 70(1) और 115 BNS के तहत केस दर्ज किया और इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 Apr 2026, 05:35 PM
रायगढ़
रायगढ़ में एक महिला अपने पति के साथ रात में सामान खरीदने गई थी, रास्ते में 3 लोगों ने महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए गैंगरेप किया, वहीं उनके 2 अन्य साथियों ने उनकी मदद की। जब पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बेरहमी से लात-घूसों से पीट दिया।
घटना के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पूरा मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 
लातों-घूसों से की पिटाई 
मिली जानकारी के अनुसार  37 साल की महिला अपने पति के साथ कोतरा रोड में किराए के मकान में रहती है। शनिवार रात करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ मेन रोड पर सामान लेने गई थी।
तभी मुन्ना गिरी (27) और उसके साथी ऑटो में सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने महिला को अकेली समझकर जबरन सड़क किनारे वाली दुकान के अंदर ले जाने की कोशिश की। इसे देखकर महिला के पति ने विरोध किया। तभी दीपक सिदार (23) और पिंटू निषाद (23) ने उसके पति पर हमला कर दिया और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इसके बाद मुन्ना गिरी, योगेश सिदार (32) और जागेश्वर पटेल (32) ने जबरन महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने मामले की सूचना कोतरा रोड थाना में दी।
गैंगरेप के 4 आरोपी गिरफ्तार  
गिरफ्तार हुवे आरोपी 
पीड़िता की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 70(1) और 115 BNS के तहत केस दर्ज किया और इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई। एसएसपी के निर्देशन में पुलिस ने दबिश दी और मुन्ना गिरी, दीपक सिदार, जागेश्वर पटेल और पिंटू निषाद को कोतरा रोड इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
स्वीकार अपराध 
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। वहीं आरोपी पिंटू निषाद से उस घटना में इस्तेमाल की गई ऑटो भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस मामले में फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश भी लगातार जारी है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
मामला गंभीर 
SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने बताया कि यह बहुत गंभीर मामला है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें