Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) रेलवे की पहल : यात्रियों की भारी भीड़ के बीच रेलव…
समर स्पेशल ट्रेन
समर स्पेशल ट्रेन
जगदलपुर (बस्तर)

रेलवे की पहल : यात्रियों की भारी भीड़ के बीच रेलवे का बड़ा ऐलान, चलेगी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने जगदलपुर से हजरत निजामुद्दीन तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन संख्या 08519, 21 मई 2026 को जगदलपुर से रवाना होकर 23 मई को दिल्ली पहुंचेगी, जबकि वापसी ट्रेन 25 मई को निजामुद्दीन से चलकर 26 मई को जगदलपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन कोरापुट, रायपुर, नागपुर और आगरा कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर, जनरल और दिव्यांगजन के लिए विशेष कोच शामिल रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय सारिणी और आरक्षण की जानकारी जांचने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 May 2026, 03:28 PM
जगदलपुर

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बस्तर अंचल के लोगों को बड़ी राहत दी है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने जगदलपुर से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस विशेष ट्रेन से बस्तर, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के यात्रियों को उत्तर भारत जाने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

यात्रियों की मांग और भीड़ को ध्यान में रखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने ‘ट्रेन-ऑन-डिमांड’ समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा ताकि यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सके और सफर आसान हो।

21 मई को जगदलपुर से रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन संख्या 08519 जगदलपुर–हजरत निजामुद्दीन समर स्पेशल 21 मई 2026 को सुबह 11 बजे जगदलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन 23 मई की सुबह करीब 9 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08520 हजरत निजामुद्दीन–जगदलपुर समर स्पेशल 25 मई 2026 को रात 2 बजे रवाना होकर 26 मई की रात 11 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

यह समर स्पेशल ट्रेन कोरापुट, रायपुर, नागपुर और आगरा कैंट सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे बस्तर क्षेत्र के साथ-साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा रेलवे ने विशाखापत्तनम से फरीदाबाद के बीच भी एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, जो अरकू, कोरापुट, रायपुर और नागपुर रूट से होकर संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार समर स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 18 स्लीपर क्लास कोच, 2 सामान्य श्रेणी कोच और 2 सेकंड क्लास लगेज कम दिव्यांगजन कोच शामिल रहेंगे। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

यात्रियों से समय सारिणी जांचने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक रेलवे वेबसाइट या पूछताछ केंद्र से ट्रेन के समय, स्टॉपेज और सीट उपलब्धता की जानकारी जरूर जांच लें। रेलवे के मुताबिक इस स्पेशल ट्रेन के लिए आरक्षण प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें