Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धर्म वैशाख पूर्णिमा : बुद्ध पूर्णिमा पर दान, पूजा और आ…
AI फोटो
AI फोटो
धर्म

वैशाख पूर्णिमा : बुद्ध पूर्णिमा पर दान, पूजा और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैशाख पूर्णिमा 2026 (1 मई, शुक्रवार) एक पवित्र हिंदू और बौद्ध पर्व है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा, गंगा स्नान, दान-पुण्य और आत्मशुद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवसर पर करुणा, सेवा और संयम का संदेश दिया जाता है, जो आध्यात्मिक उन्नति और जीवन में सकारात्मकता लाने में सहायक होता है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Apr 2026, 05:09 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 10:18 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय संस्कृति में वैशाख पूर्णिमा को बेहद पवित्र और फलदायी तिथि माना गया है। यह दिन केवल धार्मिक अनुष्ठानों का ही नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सेवा और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का भी प्रतीक है। वर्ष 2026 में यह पर्व 1 मई, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 30 अप्रैल की रात से प्रारंभ होकर 1 मई की रात तक रहेगी, लेकिन उदया तिथि के अनुसार इसी दिन पूजा और व्रत करना अधिक शुभ माना गया है ।

धार्मिक मान्यता 

इस दिन का संबंध गौतम बुद्ध से भी जुड़ा है, जिनका जन्म इसी तिथि पर हुआ था । इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। उनका जीवन त्याग, करुणा और संतुलन का संदेश देता है, जिससे यह दिन आत्मचिंतन और जीवन में सुधार का अवसर बन जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख मास विष्णु  को अत्यंत प्रिय है। इस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी  की पूजा करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु इस दिन पवित्र नदियों, विशेषकर गंगा  में स्नान कर अपने पापों से मुक्ति की कामना करते हैं ।

पूजा-विधि 

अगर पूजा-विधि की बात करें तो सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ व पीले वस्त्र पहनकर और पूजा स्थान को गंगा जल से शुद्ध करें । भगवान विष्णु-लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाकर पीले फूल, तुलसी दल, फल और प्रसाद अर्पित करें । “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना विशेष फलदायी माना गया है । साथ ही इस दिन ध्यान और शांति का अभ्यास भी लाभकारी होता है।

धार्मिक महत्त्व 

वैशाख पूर्णिमा को दान और पुण्य का दिन माना गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन किया गया दान कई गुना होकर लौटता  है और उसका पुण्य कभी समाप्त नहीं होता । खासकर गर्मी के मौसम में जल, सत्तू, घड़ा, छाता और वस्त्र का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है । यह न केवल धार्मिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता कर मानवता की सेवा का भी प्रतीक मन जाता है।
वैशाख पूर्णिमा हमें यह सिखाती है कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि दूसरों की मदद, संयमित जीवन और सकारात्मक सोच में भी निहित है । यही इस दिन का वास्तविक महत्व है, जो व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से मजबूत और जीवन को संतुलित बनाने की प्रेरणा देता है। इस तरह वैशाख पूर्णिमा केवल एक धार्मिक तिथि ही नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और आत्मिक शांति का संदेश देने वाला विशेष अवसर भी है, जिसे श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाना शुभ माना जाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें