Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धर्म 29-30 अप्रैल को पिथौरा बनेगा आस्था का केंद्र, परश…
समाज के पदाधिकारियो की बैठक
समाज के पदाधिकारियो की बैठक
धर्म

29-30 अप्रैल को पिथौरा बनेगा आस्था का केंद्र, परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा और जनेऊ संस्कार

पिथौरा में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव और उपनयन (जनेऊ) संस्कार का दो दिवसीय भव्य आयोजन 29 और 30 अप्रैल को परशुराम चौक स्थित ब्राह्मण समाज भवन में किया जाएगा। पहले दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान जैसे पूजन, यज्ञोपवीत संस्कार के साथ बच्चों और महिलाओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ तथा रात्रि में रामायण पाठ होगा। दूसरे दिन भगवान परशुराम के जीवन पर व्याख्यान, वेदारंभ व समावर्तन संस्कार के बाद शोभायात्रा, कीर्तन और आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Apr 2026, 07:11 AM · अपडेट: 14 Sep 2026, 11:00 PM
पिथौरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सर्व ब्राह्मण समाज पिथौरा द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव व उपनयन ( जनेऊ ) संस्कार का कार्यक्रम दो दिवसीय 29 व 30 अप्रेल को परशुराम चौक ब्राह्मण समाज भवन में आयोजित किया गया है । सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल ने बताया  कार्यक्रम के प्रथम दिवस 29 अप्रेल को पूर्वाह्न 10 बजे मंडपाच्छादन, स्वस्तिवाचन, गौरी गणेश, भगवान परशुराम पूजन व अपरान्ह 3 बजे हरिद्रालेपन, यज्ञोपवीत संस्कार व सन्ध्या 5 बजे मेहंदी प्रतियोगिता, थाली सजावट, एक मिनट प्रतियोगिता, बच्चों का डांस प्रतियोगिता व रात्रि 9 बजे रामायण पाठ का आयोजन होगा।
द्वितीय दिवस 30 अप्रेल को पूर्वान्ह 10 बजे भगवान परशुराम जी के जीवन का व्याख्यान, वेदारम्भ संस्कार व समावर्तन संस्कार, सन्ध्या 5 बजे धुमाल कीर्तन पार्टी व भव्य आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से निकाली जाएगी । जो शहर के मुख्य मार्गो से होते आकर्षक रथ में विराजमान भगवान परशुराम जी के जयकारों के साथ नगर भ्रमण करेगी । 

सजाएंगे नगर को

सर्व ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष कोमल चौबे , गोपाल पांडे, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, राजा शुक्ला ने बताया इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूरे नगर को भगवा झंडे व बैनर पोस्टर से नगर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा साथ ही रंग बिरंगी गगनचुंबी आतिशबाजी आकर्षक का केंद्र रहेगी । शोभायात्रा के ततपश्चात सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिए विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किया जाएगा । साथ ही वरिष्ठ विप्रजनों व समाज के लोगो द्वारा किसी भी क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले समाज के लोगो का सम्मान किया जाएगा । 

होगा जनेऊ संस्कार

युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित , राजा बाबू उपाध्याय, अर्जित मिश्रा, सुमित दुबे, उत्कर्ष दीक्षित, विनय शर्मा, शुभम पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि जिस किसी विप्रजनों को उपनयन जनेऊ संस्कार करवाना हो तो जल्द ही 28 अप्रेल तक समाजिक पदाधिकारियो के पास पंजीयन करवा सकते है तथा 9977066116 , 9977045647 पर सम्पर्क कर सकते है ।

तैयारी में जुटे पदाधिकारी

सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पंडित कृष्णा शर्मा, कांशीराम भकलु शर्मा, आशीष शर्मा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्राह्मण समाज के संरक्षक व रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरन्दर मिश्रा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व महासमुंद जिले सहित प्रदेशभर के विप्रजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल शर्मा, नगर पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, अंजली पांडे, आशीष शर्मा, आकाश मिश्रा, जयप्रकाश अवस्थी, मनोरमा पांडे, क्रांतिकारी ब्राह्मण राजकुमार गुड्डू उपाध्याय, राजा शुक्ल, स्वतंत्रत पांडे, बिनोद पांडे सहित ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी व समाजजन जुटे है ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें