Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल
W 𝕏 f
होम › धर्म › Diyaari Festival: दिवाली पर सिंधी लोग दांतों से क…
Diwali Silver Coin Ritual (Image Source: AI Generated)
Diwali Silver Coin Ritual (Image Source: AI Generated)
धर्म

Diyaari Festival: दिवाली पर सिंधी लोग दांतों से क्यों छूते हैं सिक्का, मां लक्ष्मी की पूजा से जुड़ी है यह रस्म, जानिए मान्यता

Diyaari Festival: सिंधी समाज में दिवाली को दीयारी कहा जाता है। इस अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा के बाद चांदी के सिक्के को दांतों से छूने की अनोखी परंपरा निभाई जाती है। दीयारी केवल दीप जलाने और लक्ष्मी पूजन का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार, परंपरा।

क
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 03:06 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Diyaari Festival: भारत में दीपावली का त्योहार अलग-अलग समाजों में अपनी खास परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। सिंधी समाज में भी इस पर्व का विशेष महत्व है। यहां दीपावली को 'दीयारी' के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ एक ऐसी अनोखी रस्म निभाई जाती है, जो लोगों का ध्यान खींचती है। पूजा संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्य चांदी के सिक्के को अपने दांतों से हल्के से छुआते हैं। इस दौरान लक्ष्मी आई, दानत वाइ कहा जाता है। सिंधी समाज में सदियों से चली आ रही इस परंपरा को समृद्धि और सुख-समृद्धि की कामना से जोड़कर देखा जाता है।

दीयारी पर होती है विशेष पूजा 

सिंधी परिवारों में दीपावली के दौरान घरों में विशेष पूजा की तैयारियां की जाती हैं। कई परिवारों में दीवाली से भाई दूज तक 'हठालडी' स्थापित की जाती है। यह मिट्टी से बना एक छोटा मंदिरनुमा ढांचा होता है, जिसमें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाएं रखकर पूजा की जाती है। पूजा के लिए एक विशेष थाली तैयार की जाती है। इसमें सिंदूर से स्वास्तिक और दूसरे शुभ चिह्न बनाए जाते हैं। सोने और चांदी के सिक्कों को कच्चे दूध से साफ करके थाली में रखा जाता है। इसके बाद चावल, फूल, सिंदूर और अन्य पूजन सामग्री से थाली सजाई जाती है।

चांदी के सिक्के को दांतों से छूने की क्या है मान्यता? 

पूजा पूरी होने के बाद परिवार के सदस्य थाली में रखे सिक्कों में से एक सिक्का उठाते हैं और उसे अपने दांतों से हल्के से छुआते हैं। इस दौरान 'लक्ष्मी आई, दानत वाइ' शब्द बोले जाते हैं। सिंधी परंपरा में इस रस्म को मां लक्ष्मी के आगमन और घर में सुख-समृद्धि आने के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इस परंपरा का भाव धन-संपत्ति की बरकत और आर्थिक खुशहाली से भी जुड़ा है। सिक्के को दांतों से छूने की यह रस्म सिंधी समाज की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा मानी जाती है और पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ रही है।

दीयारी पर बनते हैं खास पारंपरिक पकवान 

सिंधी परिवारों में दीपावली का उत्सव पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहता। इस मौके पर घरों में कई पारंपरिक पकवान भी तैयार किए जाते हैं। इनमें साईं भाजी खास है, जिसे पालक और चने की दाल से बनाया जाता है। इसके अलावा सात तरह की सब्जियों से तैयार होने वाली सात भाजी भी पारंपरिक भोजन का हिस्सा है। इन व्यंजनों के साथ चावल परोसे जाते हैं। पूजा के बाद घरों में मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं और मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है। कई परिवारों में मान्यता के अनुसार रात के समय घर के मुख्य द्वार खुले रखे जाते हैं, ताकि देवी लक्ष्मी का आगमन हो सके। इस तरह सिंधी समाज की दीयारी केवल दीप जलाने और लक्ष्मी पूजन का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार, परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को एक साथ जोड़ने का अवसर भी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें