Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Karonda Chutney Recipe: सिर्फ 10 मिनट में घर पर ब…
Indian Traditional Chutney (Image Source: AI Generated)
Indian Traditional Chutney (Image Source: AI Generated)
लाइफ स्टाइल

Karonda Chutney Recipe: सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसी टेस्टी करौंदे की चटनी, जानें खट्टी-मीठी और तीखी दोनों रेसिपी

Karonda Chutney Recipe: करौंदे से बनाएं दो अलग-अलग स्वाद वाली चटनियां। जानिए हरी करौंदे की तीखी चटनी और मूंगफली-गुड़ वाली खट्टी-मीठी चटनी बनाने की आसान रेसिपी। आइये जानते है इसकी पूरी विधि।

क
प्रकाशित: 05 Nov 2026, 03:12 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Karonda Chutney Recipe: अगर आप रोज-रोज वही टमाटर या पुदीने की चटनी खाकर बोर हो चुके हैं, और कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो खाने के स्वाद को झटपट बढ़ा दे, तो करौंदे की चटनी एक बेहतरीन ऑप्शन है। करौंदे का खट्टा-पन सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है और मानसून या गर्मियों के दिनों में तो इसका मजा ही अलग है। आज हम आपको करौंदे की दो ऐसी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर पर रखे कुछ ही सामान से झटपट तैयार कर सकते हैं। एक है एकदम तीखी और चटपटी हरी चटनी, और दूसरी है गुड़ और मूंगफली के साथ थोड़ी मीठी-सोंधी छौंक वाली चटनी। आइए जानते हैं दोनों को बनाने का तरीका।

हरी करौंदे की चटनी

यह चटनी खट्टे, तीखे और हल्के मीठे स्वाद का अच्छा मेल है। इसे रोटी, पराठे या भोजन के साथ परोसा जा सकता है।

आवश्यक सामग्री 

  • 50 ग्राम हरे करौंदे 
  • 1 टुकड़ा अदरक 
  • 25 ग्राम हरी मिर्च 
  • 2 छोटी चम्मच शक्कर 
  • आधा छोटी चम्मच जीरा 
  • 10 कलियां लहसुन 
  • आधा कप हरा धनिया 
  • स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि 

  • सबसे पहले करौंदों को अच्छी तरह धो लें। इन्हें बीच से काटकर बीज निकाल दें। 
  • हरे धनिये, हरी मिर्च और लहसुन को साफ करके धो लें। 
  • अब मिक्सर जार में करौंदे, धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, जीरा, शक्कर और नमक डालें। 
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह पीसकर महीन चटनी तैयार कर लें। 
  • तैयार चटनी को कांच के बर्तन में निकालकर परोसें।

मूंगफली और गुड़ वाली करौंदे की चटनी 

अगर आपको खट्टे के साथ मीठा और मसालेदार स्वाद पसंद है, तो यह चटनी बेहतर विकल्प है। इसमें भुनी मूंगफली, गुड़ और मसालों का तड़का स्वाद को और खास बना देता है।

आवश्यक सामग्री 

  • 50 ग्राम करौंदे 
  • 25 ग्राम मूंगफली के दाने 
  • 5 साबुत लाल मिर्च 
  • आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • आधा छोटी चम्मच राई 
  • 25 ग्राम गुड़ 
  • आधा छोटी चम्मच सौंफ 
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक 
  • 2 बड़े चम्मच तेल 
  • स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि

  • सबसे पहले मूंगफली के दानों को कड़ाही में भून लें। ठंडा होने पर उनके छिलके हटा दें। 
  • करौंदों को धोकर आधा काट लें और उनके बीज निकाल दें। 
  • अब मिक्सर में करौंदे, भुनी मूंगफली, अदरक, गुड़, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। 
  • सभी सामग्री को पीसकर मिश्रण तैयार करें और इसे एक कांच के बर्तन में निकाल लें। 
  • इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें राई, सौंफ और साबुत लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें। 
  • तैयार तड़के को पिसी हुई चटनी में डालें और अच्छी तरह मिला लें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें