Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Pav Bhaji Masala Pav Recipe: मुंबई स्टाइल मसाला प…
Mumbai Style Pav Bhaji Masala Pav (Image Source: Social Media)
Mumbai Style Pav Bhaji Masala Pav (Image Source: Social Media)
लाइफ स्टाइल

Pav Bhaji Masala Pav Recipe: मुंबई स्टाइल मसाला पाव का चटपटा स्वाद, घर पर जरूर ट्राई करें यह रेसिपी

Pav Bhaji Masala Pav Recipe: मुंबई के मशहूर स्ट्रीट फूड का स्वाद अब घर पर पाएं। जानिए मक्खन, मसालों और ताजी सब्जियों से बनने वाली चटपटी Pav Bhaji, जिसे आप आसानी से नाश्ते या शाम के स्नैक्स में तैयार कर सकते हैं।

क
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 04:23 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Pav Bhaji Masala Pav Recipe: मुंबई का स्ट्रीट फूड अपने लाजवाब स्वाद और खास मसालों के लिए जाना जाता है। यहां मिलने वाला पाव भाजी मसाला पाव भी खाने के शौकीनों के बीच काफी पसंद किया जाता है। मक्खन में सिके नरम पाव और मसालेदार भाजी का मेल इसके स्वाद को खास बना देता है। अगर आप भी घर पर मुंबई के स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद लेना चाहते हैं, तो पाव भाजी मसाला पाव की यह आसान रेसिपी आजमा सकते हैं। प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और खास पाव भाजी मसाले से तैयार होने वाली यह डिश शाम के नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

आवश्यक सामग्री

  • लादी पाव: 4 
  • मक्खन: 6 छोटी चम्मच 
  • तेल: 2 छोटी चम्मच 
  • बारीक कटा प्याज: 1 कप 
  • बारीक कटे टमाटर: 1 कप 
  • बारीक कटी शिमला मिर्च: ¼ कप 
  • कद्दूकस किया हुआ बीटरूट: 2 छोटी चम्मच 
  • लहसुन पेस्ट: 1 छोटी चम्मच 
  • अदरक-मिर्च पेस्ट: 1 छोटी चम्मच 
  • पाव भाजी मसाला: 2 छोटी चम्मच 
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 2 छोटी चम्मच 
  • धनिया-जीरा पाउडर: 2 छोटी चम्मच 
  • हल्दी पाउडर: 1 छोटी चम्मच 
  • जीरा: ½ छोटी चम्मच 
  • हींग: ⅛ छोटी चम्मच 
  • नींबू का रस: 1 छोटी चम्मच 
  • बारीक कटा हरा धनिया: 2 छोटी चम्मच 
  • नमक: स्वादानुसार 
  • पानी: जरूरत के अनुसार

पाव भाजी मसाला पाव बनाने की विधि

  1. सब्जियां और मसाले तैयार करें: सबसे पहले प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को बारीक काट लें। बीटरूट को कद्दूकस करके अलग रख लें। इसके बाद सभी सूखे मसालों को एक प्लेट में निकालकर रख लें, ताकि खाना बनाते समय आसानी रहे।
  2. तेल और मक्खन में लगाएं तड़का: अब एक कढ़ाई को धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें तेल और 2 छोटी चम्मच मक्खन डालें। गर्म होने पर जीरा और हींग डालें। इसके बाद लहसुन और अदरक-मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भून लें।
  3. प्याज और शिमला मिर्च पकाएं: तड़के में बारीक कटा प्याज डालें और उसे हल्का गुलाबी होने तक भूनें। इसके बाद शिमला मिर्च डालकर कुछ देर पकाएं, ताकि उसका कच्चापन दूर हो जाए।
  4. टमाटर और बीटरूट मिलाएं: अब कढ़ाई में कटे हुए टमाटर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद कद्दूकस किया हुआ बीटरूट डाल दें। बीटरूट डालना वैकल्पिक है, लेकिन इससे तैयार मसाले को आकर्षक लाल रंग मिलता है।
  5. मसालों से तैयार करें चटपटी भाजी: सब्जियों को 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद इसमें पाव भाजी मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया-जीरा पाउडर और हल्दी डालें। स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इस तरह पाव भाजी का मसाला तैयार हो जाएगा।
  6. तवे पर मक्खन के साथ सेंकें पाव: लादी पाव को बीच से काट लें। अब एक तवा गर्म करके उस पर थोड़ा मक्खन डालें। तैयार भाजी को तवे पर रखें और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर नरम करें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा और मक्खन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  7. पाव को मसाले में लपेटकर पकाएं: अब नरम हुई भाजी के ऊपर कटे हुए पाव रखें। पाव को पलटते हुए दोनों तरफ से मसाले और मक्खन में अच्छी तरह सेंकें, ताकि मसाले का स्वाद पाव के अंदर तक पहुंच जाए। हरे धनिये से सजाकर करें तैयार इसी तरह बाकी पाव भी तैयार कर लें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सजाएं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें