Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला Road Accident: सगाई से लौट रहे 3 युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो बच्चों समेत 3 घायल Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला Road Accident: सगाई से लौट रहे 3 युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो बच्चों समेत 3 घायल
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Paneer Sandwich Recipe: चाय के साथ कुछ चटपटा खाने…
Paneer Sandwich Recipe (Image Source: AI Generated)
Paneer Sandwich Recipe (Image Source: AI Generated)
लाइफ स्टाइल

Paneer Sandwich Recipe: चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का है मन, मात्र 10 मिनट में ऐसे तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा पनीर सैंडविच

Paneer Sandwich Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन है, तो घर पर आसानी से पनीर सैंडविच बना सकते हैं। पनीर, प्याज, टमाटर और मसालों से तैयार यह स्वादिष्ट नाश्ता कम समय में बन जाता है। इसे तवे पर कुरकुरा सेंककर हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें।

क
प्रकाशित: 25 Oct 2026, 12:19 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Paneer Sandwich Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो पनीर सैंडविच एक अच्छा विकल्प है। इसे बनाने के लिए न तो ज्यादा तैयारी की जरूरत होती है और न ही रसोई में घंटों बिताने पड़ते हैं। घर में मौजूद ब्रेड, पनीर और कुछ सामान्य सब्जियों की मदद से आप मिनटों में स्वादिष्ट सैंडविच तैयार कर सकते हैं। पनीर की नरम फिलिंग, मसालों का चटपटा स्वाद और बाहर से कुरकुरी ब्रेड इस सैंडविच को खास बनाती है। बच्चों के टिफिन से लेकर शाम के नाश्ते तक, इसे कई मौकों पर बनाया जा सकता है। अगर आप भी रोजाना के नाश्ते में कुछ नया आजमाना चाहते हैं, तो पनीर सैंडविच की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।

सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

ब्रेड स्लाइस: 4 
पनीर: 1 कप (कद्दूकस या मैश किया हुआ) 
प्याज: 1 मीडियम साइज़ (बारीक कटा हुआ) 
टमाटर: 1 मीडियम साइज़ (बारीक कटा हुआ) 
हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई) 
हरा धनिया: 2-3 चम्मच 
मियोनीज़ या ताज़ी मलाई: 2 चम्मच 
चाट मसाला या ओरिगैनो: 1 छोटा चम्मच 
काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच 
नमक: स्वादानुसार 
बटर या घी: सेंकने के लिए

बनाने का आसान तरीका

तैयार करें पनीर की फिलिंग सबसे पहले एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें। इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रखें कि टमाटर से ज्यादा पानी न निकले, ताकि फिलिंग गीली न हो।
मसाले मिलाकर बनाएं चटपटा मिश्रण अब पनीर के मिश्रण में चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, नमक और मेयोनीज या ताजी मलाई डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं। इससे सैंडविच के लिए स्वादिष्ट और मलाईदार फिलिंग तैयार हो जाएगी।
ब्रेड में भरें पनीर का मिश्रण: ब्रेड की दो स्लाइस लें। चाहें तो एक स्लाइस पर हल्की हरी चटनी या टोमैटो सॉस लगा सकते हैं। इसके बाद एक स्लाइस पर पनीर की फिलिंग फैलाएं और दूसरी स्लाइस से ढक दें। इसी तरह बाकी सैंडविच भी तैयार कर लें।
तवे पर सेंककर करें तैयार: तवे या सैंडविच मेकर को मध्यम आंच पर गर्म करें। ब्रेड के बाहरी हिस्से पर थोड़ा बटर या घी लगाएं और सैंडविच को तवे पर रखें। दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। ध्यान रखें कि आंच बहुत तेज न हो, वरना ब्रेड जल्दी जल सकती है और अंदर की फिलिंग ठीक से गर्म नहीं होगी।
हरी चटनी के साथ करें सर्व: जब सैंडविच अच्छी तरह सिक जाए, तो इसे बीच से काटकर गर्मागर्म परोसें। इसके साथ हरी चटनी या टोमैटो सॉस रख सकते हैं। शाम की चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें