Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Navratri Bhog Recipe: माता रानी को प्रसन्न करने क…
Easy Navratri Bhog Recipes (Image Source: AI Generated)
Easy Navratri Bhog Recipes (Image Source: AI Generated)
लाइफ स्टाइल

Navratri Bhog Recipe: माता रानी को प्रसन्न करने के लिए घर पर बनाएं ये 4 फलाहारी प्रसाद, जानें बनाने का आसान तरीका

Navratri Bhog Recipe: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के साथ भोग का भी विशेष महत्व है। इस दौरान भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए तरह तरह के पकवान और मिठाइयां चढ़ाते हैं। आप भी घर पर साबूदाना खीर, मखाना खीर, नारियल बर्फी, पेड़ा, राजगिरा हलवा और सूजी का हलवा आसानी से तैयार कर सकते हैं।

क
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 04:05 PM · अपडेट: 10 Oct 2026, 11:40 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Navratri Bhog Recipe: नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त पूरे श्रद्धा भाव से माता रानी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और रोजाना सुबह-शाम आरती के बाद तरह-तरह के नैवेद्य अर्पित करते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि में देवी मां को प्रसन्न करने के लिए घर पर ही शुद्ध और स्वादिष्ट प्रसाद तैयार करना चाहते हैं, तो ये 4 पारंपरिक भोग रेसिपी आपके बेहद काम आएंगी:

साबूदाना और मखाना की खीर

नवरात्रि के दौरान खीर बनाना एक अच्छा विकल्प है। आप अपनी पसंद के अनुसार साबूदाना, मखाना या गुड़ की खीर तैयार कर सकते हैं। बनाने का तरीका: साबूदाने को कुछ देर पानी में भिगो दें। इसके बाद दूध को उबालकर उसमें साबूदाना डालें और धीमी आंच पर पकाएं। साबूदाना नरम होने पर स्वादानुसार चीनी मिलाएं। इलायची और मेवे डालकर कुछ देर पकाएं। इसी तरह मखाने को घी में हल्का भूनकर दूध में पकाने से स्वादिष्ट मखाना खीर तैयार हो जाती है।

नारियल की बर्फी

नारियल की बर्फी कम सामग्री में बनने वाली मिठाई है, जिसे भोग के लिए तैयार किया जा सकता है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है। बनाने का तरीका: सबसे पहले नारियल को कद्दूकस कर लें। कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करके नारियल डालें और हल्का भूनें। अब इसमें चीनी और जरूरत के अनुसार थोड़ा दूध मिलाकर मिश्रण को पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसे घी लगी थाली में फैलाकर ठंडा होने दें। इसके बाद मनचाहे आकार में काटकर बर्फी तैयार कर लें।

घर पर बनाएं स्वादिष्ट पेड़ा
मां दुर्गा को भोग लगाने के लिए दूध और मावे से बने पेड़े भी तैयार किए जा सकते हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। बनाने का तरीका: एक कड़ाही में मावा डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें। जब मावा हल्का सुनहरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें। मिश्रण थोड़ा ठंडा होने पर इसमें पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। अब मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें पेड़े का आकार दें। चाहें तो ऊपर से कटे हुए मेवे भी लगा सकते हैं।

राजगिरा का हलवा

अगर आप नवरात्रि के व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से प्रसाद बनाना चाहते हैं, तो राजगिरा का हलवा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे घी, राजगिरा के आटे, चीनी और दूध से तैयार किया जा सकता है। बनाने का तरीका: कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें राजगिरा का आटा डालकर धीमी आंच पर भूनें। आटे से खुशबू आने लगे, तो सावधानी से थोड़ा-थोड़ा दूध या गर्म पानी मिलाते हुए चलाएं। अब स्वादानुसार चीनी डालें और मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। अंत में इलायची पाउडर और मेवे डालकर हलवे को तैयार कर लें।

नवरात्रि में भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान 

  • प्रसाद बनाने से पहले रसोई और बर्तनों की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • व्रत के लिए प्रसाद तैयार कर रहे हैं, तो सामग्री का चुनाव अपने व्रत के नियमों के अनुसार करें।
  • भोग में इस्तेमाल होने वाली चीनी, गुड़, दूध और अन्य सामग्री की शुद्धता पर ध्यान दें। 
  • पूजा के बाद प्रसाद परिवार के सदस्यों और अन्य भक्तों में बांट सकते हैं। 
नवरात्रि में भोग का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में अपनी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार घर पर तैयार किया गया प्रसाद पूजा की थाली में शामिल कर सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें