Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम धर्म शिवरीनारायण :  27 अप्रैल से 9 दिवसीय श्रीराम कथा,…
AI Photo
AI Photo
धर्म

शिवरीनारायण :  27 अप्रैल से 9 दिवसीय श्रीराम कथा, रामभद्राचार्य महाराज सुनाएंगे कथा

शिवरीनारायण में 27 अप्रैल से 5 मई 2026 तक 9 दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होगा, जिसमें स्वामी रामभद्राचार्य महाराज प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक कथा सुनाएंगे। कार्यक्रम में विष्णु देव साय सहित कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सामाजिक समरसता से जोड़ते हुए विभिन्न वर्गों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं परिसर में 151 फीट ऊंचे भव्य राम मंदिर का निर्माण भी जारी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 26 Apr 2026, 06:12 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 12:05 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

 छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थ शिवरीनारायण में 27 अप्रैल से 5 मई तक भव्य 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस कथा का वाचन प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक हरिवंश कृपा ‘राम मिलेंगे’ आश्रम, तेंदुआ धाम (कुरियारी) में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हैं और प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

राम के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास

कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और भक्ति के संदेशों से जोड़ा जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास है।

देश के बड़े संतों और दिग्गजों की मौजूदगी संभव

इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक अनुज शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। साथ ही संत वासुदेवानंद सरस्वती 27-28 अप्रैल को आ सकते हैं। किन्नर अखाड़ा की कौशल्या नंद गिरी 2-3 दिन कार्यक्रम में रहेंगी। जम्मू-कश्मीर राजभवन से जुड़े रमाकांत पांडेय भी सात दिन तक मौजूद रहेंगे। वहीं, मंगल पांडेय के परिवार से पद्मश्री उमाशंकर पांडेय के आने की भी सूचना है।

151 फीट ऊंचा राम मंदिर: प्रदेश का नया आस्था केंद्र

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने बताया कि वे उसी मंदिर में कथा करने आ रहे हैं, जिसकी स्थापना और संवर्धन उन्होंने किया है। यहां 151 फीट ऊंचे भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है, जो प्रदेश का सबसे ऊंचा राम मंदिर होगा। फिलहाल निर्माण कार्य 50% से अधिक पूरा हो चुका है। मंदिर ‘कलिंग शैली’ में बन रहा है और इसकी भव्यता इसे विशेष पहचान देगी।

हर दिन समाज के एक वर्ग को समर्पित

इस आयोजन की खास बात यह है कि इसे सामाजिक समरसता से जोड़ा गया है। कथा के दौरान अलग-अलग दिनों में दिव्यांगजन, रक्तदाता, कुष्ठ रोगी, प्रतिभाशाली छात्र को विशेष अतिथि बनाकर सम्मानित किया जाएगा।

आस्था के साथ सेवा का केंद्र बना आश्रम

राम मिलेंगे आश्रम अब केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि समाज सेवा का मजबूत केंद्र बन चुका है। यहां निर्धन कन्याओं के विवाह, किसानों के लिए योजनाएं,  शबरी रसोई, अन्न बैंक, बर्तन बैंक, हरिवंश गुरुकुलम (अंग्रेजी माध्यम),  वैदिक विद्यालय और औषधालय,  जैसी कई पहल संचालित हो रही हैं। आश्रम परिसर में श्रीराम-जानकी मण्डपम, पंचमुखी हनुमान मंदिर, मां दुर्गा गौ मंदिर और गीता वाटिका जैसे धार्मिक स्थल भी विकसित किए गए हैं।

वैदिक शिक्षा का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी

आयोजकों की योजना है कि भविष्य में इस आश्रम को एक विशाल वैदिक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जहां भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों का संरक्षण किया जा सके।

आयोजकों की अपील

राघव सेवा समिति के प्रमुख डॉ. अशोक हरिवंश ने बताया कि यह आयोजन उनके पिता देहदानी हरिवंश चतुर्वेदी की स्मृति में किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और इस दिव्य आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें