Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ सट्टा रैकेट का भंडाफोड़:  9 लाख से अधिक नकद और 13…
नकद और सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी
नकद और सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी
छत्तीसगढ़

सट्टा रैकेट का भंडाफोड़:  9 लाख से अधिक नकद और 13 लाख का सामान जब्त, 6 गिरफ्तार

यपुर Raipur में पुलिस ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा चलाने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो क्रिकेट सट्टे और “पट्टी” के जरिए अवैध जुआ संचालित कर रहे थे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Apr 2026, 11:22 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी रायपुर में अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा चलाने वाले आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 9.05 लाख रुपए नकद और लगभग 13 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में राजा साहू, अभय साहू, मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा शामिल हैं। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने बताया, कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। जिस पर पुलिस ने तुरंत रेड मारी जहां से आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
कॉल के जरिए मैच पर दांव
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से राजा साहू और अभय साहू को हिरासत में लिया था। जब उनके मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि वे ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट की मास्टर आईडी के जरिए सट्टा चला रहे थे। आरोपी खिलाड़ियों को आईडी देकर कमीशन लेते थे और फोन कॉल के जरिए क्रिकेट मैच पर दांव लगवाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मंजीत सिंह और रोहित मोटवानी के लिए काम करते हैं। 
इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर हिस्ट्रीशीटर मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मंजीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास और जुआ एक्ट समेत पहले से कई मामले दर्ज हैं।
आरोपियों से जब्त किए सामान 
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा साइट्स के अलावा “पट्टी” के माध्यम से भी सट्टा चला रहे थे। आरोपी रोहित मोटवानी और हरीश सकलेचा ऑफलाइन सट्टा संचालन में भी सक्रिय थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 9,05,238 रुपए नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और पेन जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 13 लाख रुपए बताई जा रही है।
सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
  • राजा साहू और अभय साहू (गुढ़ियारी)
  • मंजीत सिंह (खमतराई, हिस्ट्रीशीटर)
  • रोहित मोटवानी और हरीश सकलेचा (आजाद चौक)
  • आकाश सिन्हा (पुरानी बस्ती)
सट्टा कैसे चल रहा था
  • आरोपी ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट की मास्टर आईडी के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे।
  • खिलाड़ियों को आईडी देकर कमीशन पर दांव लगवाए जाते थे।
  • फोन कॉल के जरिए क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाया जा रहा था।
  • इसके अलावा “पट्टी” के माध्यम से ऑफलाइन सट्टा भी चल रहा था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें