ताज़ा खबरें
10167 समाचार
दुर्ग संभाग
Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज
Bhilai Steel Plant निजीकरण और अडानी समूह द्वारा इसे खरीदे जाने की चर्चाओं पर संयंत्र प्रबंधन ने सफाई दी है। प्रबंधन ने इन खबरों को भ्रामक बताया है। वहीं, प्राकृतिक गैस आपूर्ति के लिए अडानी टोटल गैस के साथ हुए समझौते को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
क्रिकेट
India vs Zimbabwe Women 2nd T20: स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन, जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा
India vs Zimbabwe Women 2nd T20: जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन ही बना सकी। जवाब में शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों पर 55 रन और कप्तान स्मृति मंधाना ने नाबाद 47 रन की शानदार पारियां खेलीं।
महासमुंद
Bagbahara News: रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की मांग, कलेक्टर को ज्ञापन
Bagbahara News: उप पंजीयक (रजिस्ट्री) कार्यालय खोलने की मांग को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री के लिए महासमुंद जाने से क्षेत्र के नागरिकों को समय और धन खर्च करना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर कार्यालय खुलने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
शिक्षा
Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती पर सियासी घमासान, बैज का सरकार पर हमला, आंकड़ों के साथ घेरा
Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए 57 हजार शिक्षकों की भर्ती की मांग की है। उन्होंने यू-डायस प्लस के आंकड़ों का हवाला देकर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की घटती संख्या पर चिंता जताई और बस्तर, सरगुजा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
रायपुर
Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट
Raipur Hospital Fire: जल विहार कॉलोनी स्थित स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में एसी में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये के चिकित्सा उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। धुएं के कारण एहतियातन आईसीयू में भर्ती 10 से 12 मरीजों को दूसरे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। घटना के समय ऑपरेशन थिएटर में कोई सर्जरी नहीं चल रही थी।
रायपुर
Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार
Obscene Video Case: रायपुर के गोल बाजार थाना क्षेत्र में चार लड़कियों के नहाते समय गुप्त वीडियो बनाने और दोस्तों के साथ शेयर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में शामिल नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय कानून के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जशपुर
Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में कुनकुरी पुलिस ने 52 वर्षीय मिडिल स्कूल शिक्षक हेमंत कुमार बेदी को गिरफ्तार किया है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जगदलपुर (बस्तर)
Bastar Dussehra: मां दंतेश्वरी की पावन डोली जगदलपुर के लिए रवाना, फूल रथ परिक्रमा के दौरान पहिया टूटने से उपजा तनाव
Bastar Dussehra: दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी की पावन डोली और छत्र को जगदलपुर के लिए रवाना किया गया। इस बीच, फूल रथ का पहिया और ढांचे की लकड़ी टूटने के बाद जेसीबी से रथ खींचने की कोशिश पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने विरोध जताया। सीरहासार चौक पर विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।
बिलासपुर
Paddy Procurement: धान खरीदी की तैयारियां तेज, न लगेगी लंबी कतार, न तौल में होगी गड़बड़ी, किसानों के लिए बने 35 कड़े नियम
Paddy Procurement: बिलासपुर में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदी के लिए किसानों की सुविधा और पारदर्शिता पर जोर दिया जा रहा है। उपार्जन केंद्रों पर 35 बिंदुओं की चेकलिस्ट के तहत इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे, नमी मापक यंत्र, पेयजल, छायादार शेड और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने की व्यवस्था है। ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से गिरदावरी रकबे और किसान के टोकन का मिलान किया जाएगा।
देश
Tiger Shroff Attack: टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया बिश्नोई गैंग का धमकी भरा वीडियो
Tiger Shroff Attack: मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर कथित गोलीबारी की खबर के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें अनिल पंडित नाम का व्यक्ति लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा होने का दावा करते हुए हमले की जिम्मेदारी लेता सुनाई दे रहा है।
कोरबा
Korba News: नशे में ड्यूटी पर तैनात सीएएफ जवान, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गाड़ी की चाबी निकालने का गंभीर आरोप
Korba News: सीएएफ (CAF) जवान पवन कुमार पर नशे की हालत में ड्यूटी करने, बजरंग दल के सदस्यों की गाड़ी की चाबी निकालने और उनके साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगा है।
सुकमा
Chhattisgarh News: सुकमा में पहली बार गरबा-डांडिया, महिला कमांडो ने बिखेरा जलवा
Chhattisgarh News: सुकमा पुलिस लाइन में पहली बार आयोजित गरबा-डांडिया कार्यक्रम में महिला कमांडो, दुर्गा फाइटर, पुलिस परिवारों और शहीद परिवारों की महिलाओं व बच्चों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।