"GST" के लिए 113 परिणाम मिले
यात्रा
Ticket Rules : ट्रेन छूटने से कितनी देर पहले तक कैंसिल कर सकते हैं वेटिंग टिकट? जानें पाई-पाई रिफंड पाने का लेटेस्ट नियम!
भारतीय रेलवे के अनुसार वेटिंग टिकट को ट्रेन का पहला चार्ट बनने तक कैंसिल कराया जा सकता है, जो आमतौर पर ट्रेन रवाना होने से 4 घंटे पहले तैयार होता है। ऑनलाइन बुक किए गए पूरी तरह वेटिंग ई-टिकट चार्ट बनने के बाद अपने आप कैंसिल हो जाते हैं और ₹60 + GST काटकर बाकी राशि 3 से 5 कार्य दिवस में वापस मिल जाती है।
कारोबार
रिकॉर्ड तेजी : सराफा बाजार में लगी आग! चांदी ₹2.69 लाख और सोना ₹1.58 लाख के पार, जानें इस भारी उछाल की वजह
सोना और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी तेजी दर्ज की गई है। चांदी ₹12,900 महंगी होकर ₹2.69 लाख प्रति किलो पहुंच गई, जबकि सोना ₹7,132 बढ़कर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम हो गया। साल 2026 में अब तक सोना ₹25,015 और चांदी ₹38,080 तक महंगी हो चुकी है। कीमतों में इस उछाल की मुख्य वजह केंद्र सरकार द्वारा सोना-चांदी के आयात शुल्क को 6% से बढ़ाकर 15% करना माना जा रहा है।
रायपुर
महतारी वंदन योजना : मिहलाओं को 27वीं किस्त सीधे उनके खातों में
छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके तहत राज्य की 68 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में कुल 642 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में सुशासन तिहार के दौरान इस किस्त का शुभारंभ किया। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। लाभार्थी महिलाएं एसएमएस अलर्ट, आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए अपने भुगतान की स्थिति चेक कर सकती हैं। साथ ही सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया है, जिसकी प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी, ताकि भविष्य में सहायता राशि बिना किसी बाधा के मिलती रहे।
शिक्षा
CG Vyapam Recruitment : व्यापमं में 69 सब ऑडिटर पदों पर भर्ती, 22 मई तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने सब ऑडिटर के 69 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 तक चलेगी। कॉमर्स ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी और चयन सूची 1 वर्ष तक वैध रहेगी।
महतारी वंदन योजना : छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 27वीं किस्त का इंतजार, जानें कब आएगा पैसा और कैसे देखें स्टेटस
छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता DBT के जरिए दी जाती है। अब तक 26 किस्तें जारी हो चुकी हैं और लगभग 68 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। 27वीं किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन पिछले पैटर्न के अनुसार इसके मई 2026 के पहले सप्ताह (1–10 मई के बीच) जारी होने की संभावना है।