छत्तीसगढ़
1078 खबरें
नई पहल : अपराध रोकथाम के लिए तकनीक का सहारा, समाधान ऐप से होगी संदिग्धों की पहचान
कांकेर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर नजर रखने के लिए ‘समाधान ऐप’ के माध्यम से किराएदार एवं होटल सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों के संचालकों को ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
बड़ा फैसला : सफारी का रोमांच अब महंगा, नई टिकट नीति से बढ़ा पर्यटकों का खर्च
नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी में टिकट दरों में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। नई शुल्क नीति के तहत बच्चों, वयस्कों और विदेशी पर्यटकों के टिकट महंगे हो गए हैं। वन विभाग के अनुसार यह कदम सफारी के रखरखाव, वन्यजीव संरक्षण और बेहतर पर्यटक सुविधाओं के लिए उठाया गया है।
आग का तांडव : रायपुर के मेटल पार्क में बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित मेटल पार्क में भारती फूड्स बिस्किट फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मशीनरी, कच्चा माल और तैयार उत्पाद जलकर नष्ट हो गए।
बड़ी वारदात : मैनेजर के घर से लाखों की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस
रायपुर के टाटीबंध स्थित पार्थिवी पैसिफिक कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 5.55 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। आमानाका पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस का शिकंजा : गांव में चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था युवक, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार
बस्तर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम चिउरगाव में हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक संतोष कुमार मंडल को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज किया गया।
शराब तस्कर गिरफ्तार : पुलिस का बड़ा एक्शन, 30.425 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब और एक्टिवा जब्त
भानपुरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी संजय कुमार गुप्ता को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 30.425 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा जब्त की गई। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर बेडागुड़ा चौक पर घेराबंदी कर की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
भीषण गर्मी : जल संकट पर बालको की बड़ी पहल, वार्ड 40-41-42 को मिली राहत
भीषण गर्मी के दौरान वार्ड क्रमांक 40, 41 और 42 में उत्पन्न जल संकट को देखते हुए Bharat Aluminium Company Limited ने पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर स्थानीय लोगों को राहत प्रदान की। नियमित जल आपूर्ति से क्षेत्रवासियों की परेशानी कम हुई और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना की।
चोरी का खुलासा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री चोरी मामले में 4 आरोपी जेल भेजे गए
लोरमी पुलिस ने नवलपुर स्थित बंद गुड़ फैक्ट्री में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री से मशीनरी चोरी कर मुंगेली के कबाड़ी को बेची गई थी। बाद में दोबारा चोरी की कोशिश के दौरान एक आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसने पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
खेलों की गूंज : कांकेर डीआरजी बनी उपविजेता, टीम वर्क ने जीता दिल
बीजापुर पुलिस द्वारा आयोजित “कोड़सा बीजापुर प्रतियोगिता-2026” में कांकेर डीआरजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता स्थान हासिल किया। 25 से 27 मई तक चले इस रेंज स्तरीय टूर्नामेंट में बस्तर रेंज, CAF और STF की टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आंधी का कहर : एकता क्लब परिसर में गिरा विशाल पेड़, ODRAF ने हटाया मलबा
राउरकेला में हाल ही में आई तेज आंधी और भारी बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। डेली मार्केट स्थित एकता क्लब परिसर में विशाल पेड़ जड़ समेत गिरने से मार्ग बाधित हो गया और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पेड़ को हटाकर यातायात बहाल किया। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
व्हाट्सएप से जॉब फ्रॉड : कोरबा में युवाओं से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
कोरबा में बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को केआईपीएल कंपनी सहित अन्य जगहों पर नौकरी का लालच देते थे और उनसे अलग-अलग किश्तों में पैसे वसूलते थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है और उनके मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले की आगे जांच जारी है।
विवाद : परीक्षा गोपनीयता प्रभावित होने की आशंका से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल में साइबर सेंधमारी की आशंका से हड़कंप मच गया है। परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी और प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जिसे सात दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।