छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5860 खबरें
Mahasamund News: शांत्रीबाई कॉलेज में गरबा-डांडिया की धूम, पारंपरिक वेशभूषा में थिरके विद्यार्थी
Mahasamund News: शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में नवरात्रि के अवसर पर गरबा उत्सव आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर और प्राचार्य डॉ. सविता चंद्राकर ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला।
CGPSC RTI Demand: अभ्यर्थियों ने भूपेश बघेल से की मुलाकात, पुनर्मूल्यांकन की उठाई मांग
CGPSC RTI Demand: CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों ने भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर पुनर्मूल्यांकन और साक्षात्कार से पहले RTI के जरिए उत्तरपुस्तिकाओं की कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभ्यर्थियों के समर्थन में खड़े रहने की बात कही।
Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Online Job Fraud: दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39.33 लाख रुपए की ठगी के मामले में उत्तराखंड के हल्द्वानी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Bihhan Yojana: श्यामबाई बनीं, लखपति दीदी, कपड़े के व्यवसाय से संवारी परिवार की आर्थिक स्थिति
Bihhan Yojana: कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोटेडांड की निवासी श्यामबाई पहले पूरी तरह खेती और मजदूरी पर निर्भर थीं, जिससे सीमित आय में घर चलाना कठिन था।
Deputy CM: अरुण साव के पैर में लगी चोट, बिलासपुर के सिम्स में हुआ उपचार
Deputy CM: अरुण साव लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया। चोट के बाद उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी
Murder Case: सूरजपुर के सोनपुर गांव में नाले में नाहर सिंह का शव मिलने के मामले में हत्या की आशंका जताई गई है। जांच के दौरान संदेही बालगोविंद का शव भी दो दिन बाद खेत के पास फांसी पर लटका मिला। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
Mahasamund News: नालियों में कचरा और चारों तरफ बदबू, सब्जी मंडी का हाल बेहाल
Mahasamund News : सब्जी मंडी में गंदगी, नालियों में कचरा और बदबू से दुकानदार परेशान हैं। उनका दावा है कि मच्छरों और गंदगी के कारण ग्राहकों की आवाजाही व कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं, नगर पालिका के CMO ने नियमित सफाई कराए जाने की बात कही है।
Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल
Raipur Central Jail: नवरात्रि के अवसर पर काली माता सेवा समिति ने रायपुर सेंट्रल जेल में करीब 1300 बंदियों को फल वितरित किए। समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने इस पहल के जरिए सेवा, करुणा और बंदियों के सुधार व पुनर्वास का संदेश दिया।
Swamitva Yojana: 54 हजार से अधिक परिवारों को मिले प्रॉपर्टी कार्ड
Swamitva Yojana: धमतरी जिले में स्वामित्व योजना के तहत कुल 78 हजार ग्रामीण परिवारों को अधिकार अभिलेख (प्रॉपर्टी कार्ड) देने का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 54 हजार से अधिक परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड बांटे जा चुके हैं।
CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार
CG Crime News: रायपुर के तरुण नगर में तीन बच्चों के साथ कथित मारपीट और उन्हें खाना नहीं देने का मामला सामने आया है। घटना में तीन साल का रोहित घायल हो गया, जिसके हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी है। शिकायत के बाद पुलिस ने मां अन्नू देवी पासवान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सौतेला पिता राजा दीप फरार बताया जा रहा है।
CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
CG News: कोरबा के कोडिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से चोरी के मामले में दाखिल एक अपचारी बालक फरार हो गया। गिनती के दौरान घटना का पता चलने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आने से संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
School Holiday: स्कूलों की दिवाली छुट्टी बढ़ी, अब 6 से 11 नवंबर तक रहेगा अवकाश
School Holiday: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दीपावली अवकाश में संशोधन किया है। अब प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक कुल 6 दिनों का अवकाश रहेगा।