छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5860 खबरें
Vishnu Deo Sai: बिजली, पेंशन और आवास की समस्याओं का समाधान, CM हेल्पलाइन 1076 पर साय का जोर
Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में CM हेल्पलाइन 1076 के कामकाज की समीक्षा की। 9 जून से 15 अक्टूबर 2026 तक हेल्पलाइन पर 2,31,850 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 2,05,996 का निराकरण किया जा चुका है।
Women Empowerment: 20 लाख के ऋण से खड़ी की निर्माण इकाई, अब हर महीने कमा रहीं 35 हजार रुपए
Women Empowerment: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत 20 लाख रुपए का ऋण लेकर चेकर टाइल्स और पेवर ब्लॉक निर्माण इकाई शुरू की। आज वे हर महीने करीब 35 हजार रुपए कमा रही हैं और 10 से 12 महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।
Gariaband News: सीताफल की अवैध बिक्री का खुलासा, 48 कैरेट जब्त
Gariaband News: देवभोग वन परिक्षेत्र में सीताफल के अवैध परिवहन पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए ओडिशा नंबर की पिकअप से 48 कैरेट सीताफल जब्त किए। मामले में वन अधिनियम और जैव विविधता से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।
Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम
Theft Case: कपड़ा कारोबारी की एक्टिवा से 53 लाख रुपए चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी की रकम गीजर, टीवी के पीछे और बच्चों के खिलौनों में छिपाई थी।
Arang Crime News: रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 घंटे में अपहरण का पर्दाफाश, 15 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार
Arang Crime News: आरंग में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण और 15 लाख रूपए की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने 6 घंटे में खुलासा किया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया।
Arang News: चंदखुरी का मां कौशल्या मंदिर, माता की गोद में विराजते हैं बाल श्रीराम
Arang News: चंदखुरी स्थित मां कौशल्या मंदिर माता की गोद में विराजित बाल श्रीराम की प्रतिमा, धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है।
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह
Road Accident: जगराता पंडाल के पास सड़क किनारे बंधी रस्सी में फंसने से बुलेट सवार फैजान की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। परिजनों ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Ganja Smuggling: तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 33 किलो 428 ग्राम गांजा और 35 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 17.06 लाख रुपए बताई गई है।
Raigarh News: दो व्यस्त इलाकों में बनेंगे आधुनिक पुल, 11.54 करोड़ रुपए की योजना
Raigarh News: शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने के लिए इंदिरा नगर-केवड़ाबाड़ी और चांदनी चौक-राजापारा में दो नए पुल बनाए जाने हैं। परियोजनाओं के लिए री-टेंडर प्रक्रिया जारी है और 30 अक्टूबर को बोलियां खोली जाएंगी।
Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
Korba News: करतला वन मंडल में करीब 9 जंगली हाथियों का दल पहुंचा है। वन विभाग ने मुनादी, ड्रोन निगरानी और हाथी मित्र दल की मदद से ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा
Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड गुलशन खेमानी की करीब 1.42 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क करने का न्यायालय ने आदेश दिया है। कार्रवाई के दायरे में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में स्थित जमीन, भूखंड, व्यावसायिक दुकान और बैंक एफडी की रकम शामिल है। इस मामले में अब तक 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Vishnu Deo Sai: गरबा महोत्सव में, CM विष्णुदेव साय ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों के विकास और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने गुजराती समाज के व्यापार, उद्योग, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में योगदान की सराहना करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में समाज की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।